Priyanka Chopra का देसी गर्ल अंदाज, बेटी मालती मैरी को गोद में बिठाकर दे रही भारतीय संस्कार

Priyanka Chopra Daughter Viral Video: प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती मैरी का एक प्यारा वीडियो शेयर किया है, जिसमें नन्ही मालती मां के साथ गायत्री मंत्र पढ़ने की कोशिश करती नजर आ रही हैं।
Priyanka Chopra Daughter Malti Gayatri Mantra Video
प्रियंका चोपड़ा बेटी मालती मैरी वीडियो(सौ. Instagram @priyankachopra)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती ने किया गायत्री मंत्र का जाप, वीडियो वायरल

  • मां के साथ मंत्र बोलती दिखीं मालती, एक्ट्रेस ने कहा- साउंड ऑन

  • भारतीय और अमेरिकी संस्कारों के साथ हो रही बेटी की परवरिश

Priyanka Chopra Daughter Malti Gayatri Mantra Video: बॉलीवुड की देसी गर्ल का सात समंदर पार भी भारतीय अंदाज देखने के लिए मिलता है। विदेश में रहने के बाद भी प्रियंका चोपड़ा अपने संस्कारों को नहीं भूली हैं।

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी जिंदगी के खूबसूरत लम्हों की झलकियां शेयर की हैं। इन फोटोज और वीडियोज में बीच वेकेशन से लेकर फिल्म के सेट तक के पल शामिल हैं, लेकिन एक वीडियो ने सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींचा है।

प्रियंका चोपड़ा की बेटी ने किया गायत्री मंत्र का किया जाप

प्रियंका चोपड़ा के इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की गई इन फोटोज और वीडियोज के बीच में एक वीडियो ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा है। इस वीडियो में प्रियंका की बेटी मालती मैरी अपनी मां के साथ बैठकर गायत्री मंत्र का जाप करती हुई दिखायी दे रही है। प्रियंका चोपड़ा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए फैंस से साउंड ऑन रखने की अपील भी की है। मां-बेटी के इस स्पेशल मोमेंट को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स खूब प्यार लुटा रहे हैं।

इन फोटोज और वीडियो के कैप्शन में प्रियंका चोपड़ा ने लिखा है कि आजकल.. बहुत व्यस्त हूँ.. लेकिन एक ड्रीम लोकेशन पर। #Bluefly। साउंड ऑन। प्रियंका चोपड़ा की इन फोटोज और वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

Priyanka Chopra Daughter Malti Gayatri Mantra Video
K3G 25 Years Celebration: Airbnb ने फिर बनाया रायचंद हाउस, पू और रोहन के साथ जी सकेंगे कभी खुशी कभी गम के पल

बेटी के लिए वर्कलाइफ बैलेंस करती है प्रियंका

प्रियंका चोपड़ा कई बार मीडिया इंटरव्यू में कह चुकी है कि उनकी बेटी मालती उनकी जिंदगी का सबसे अहम हिस्सा हैं। मई में 'वोग अरबिया' को दिए इंटरव्यू में उन्होंने काम और परिवार के बीच बैलेंस बनाने पर बात की थी। प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस की तारीफ करते हुए बताया था कि वह मालती की परवरिश में पूरी सक्रियता से हिस्सा लेते हैं। प्रियंका के अनुसार, उनकी दिनचर्या और योजनाएं भी बेटी के स्कूल जाने के समय को ध्यान में रखकर तय होती हैं। उन्होंने मालती को अपनी जिंदगी की सबसे बेहतरीन उपलब्धि बताया था।

भारतीय और अमेरिकी संस्कृतियों के साथ हो रही मालती की परवरिश

निक जोनस भी कई इंटरव्यू में कह चुके हैं कि वह और प्रियंका अपनी बेटी को दोनों परिवारों की संस्कृतियों और परंपराओं से जोड़कर रखना चाहते हैं। पीपल मैगजीन से बातचीत में निक ने बताया था कि मालती की परवरिश में भारतीय और अमेरिकी, दोनों संस्कृतियों की अहम परंपराओं को शामिल करना उनके लिए जरूरी है। ऐसे में प्रियंका का मालती को गायत्री मंत्र सिखाने वाला वीडियो इसी पारिवारिक सोच की एक झलक पेश करता है।