आश्रम की ईशा गुप्ता को साड़ी में देख चकराए फैंस 
मनोरंजन

एक्ट्रेस नहीं सनातनी बनकर महाकुंभ पहुंची ईशा गुप्ता, सादगी देख कायल हुए फैंस

आश्रम वेब सीरीज के ईशा गुप्ता महाकुंभ पहुंची तो उनको देखने के लिए भीड़ इकट्ठा हो गई, दरअसल एक्ट्रेस की हॉट तस्वीरें खूब वायरल होती हैं, लेकिन वह यहां साड़ी में नजर आई हैं।

अनिल सिंह

Esha Gupta-Maha Kumbh: ईशा गुप्ता ने प्रयागराज पहुंचकर महाकुंभ के दौरान आस्था की डुबकी लगाई है। इस दौरान वह साड़ी पहने हुए नजर आई, उन्होंने कहा कि वह यहां एक अभिनेत्री के तौर पर नहीं बल्कि सनातनी बनकर पहुंची हैं, उनकी इस बात ने लोगों का दिल जीत लिया। दरअसल उन्हें देखने के लिए घाट पर भीड़ इकट्ठा हो गई थी, ऐक्ट्रेस अपने ग्लैमरस लुक और हॉट अंदाज के लिए पहचानी जाती हैं, लेकिन यहां पर उन्होंने फैंस के दिलों पर पानी फेर दिया, वह यहां पर साड़ी पहने हुए नजर आई।

प्रयागराज पहुंचकर ईशा गुप्ता ने पवित्र नदी गंगा में आस्था की डुबकी लगाई है। बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड से भी कई कलाकार महाकुंभ के मौके पर प्रयागराज पहुंचकर आस्था की डुबकी लगाते हुए नजर आए। इसी बीच ईशा गुप्ता भी यहां पहुंची। लेकिन ईशा गुप्ता ने जो संदेश दिया, वह लोगों का दिल छू रहा है। ईशा गुप्ता ने एक वीडियो में बताया कि वह एक्ट्रेस नहीं बल्कि यहां पर सनातनी के तौर पर पहुंची है। न्यूज़ एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए ईशा गुप्ता ने बताया कि वह अध्यात्म में गहरी आस्था रखती हैं।

ईशा गुप्ता इस वीडियो में यह कह रही है कि वह यहां इसलिए पहुंची है कि उन्हें पता है ऐसा मौका उन्हें ही नहीं किसी को भी दोबारा नहीं मिलने वाला है। आपको बता दें कि महाकुंभ 144 साल में एक बार आता है और 144 साल बाद धरती पर आज मौजूद कम ही इंसान होंगे जो जिंदा रहेंगे, इतना ही नहीं इस मौके पर ईशा गुप्ता ने यह भी कहा बॉलीवुड एक्ट्रेस का काम एक्टिंग करना है। टिप्पणी करना नहीं। उनकी इस बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग उनके अंदाज से बेहद खुश नजर आए हैं।

अंबानी को पछाड़ अडानी ने मारी बाजी, देश के अमीरों में 15 नए नाम शामिल, ये रही लिस्ट

Election Commission SIR Row: ECs में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग, किसने क्या कहा?

Bank Strike: बैंक हड़ताल से पहले सरकार का बड़ा फैसला, 25 सितंबर को ही खाते में आएगी सैलरी-पेंशन

मुसलमानों को निशाना बनाकर दिया जा रहा राजनीतिक संदेश... सपा नेता अबू आजमी ने बोला हमला

संजय दत्त की बहन ने ज्वाइन की नीतीश कुमार की पार्टी, JDU ने SAD-SAS से गठबंधन कर पंजाब में बनाया नया मोर्चा