ईशा देओल एक्स हस्बैंड भरत तख्तानी (फोटो- सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

रिश्तों में दरार के बावजूद ईशा देओल ने एक्स हस्बैंड भरत को किया बर्थडे विश, लिखा दिल छूने वाला मैसेज

Bharat Takhtani Birthday: ईशा देओल ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने एक्स हस्बैंड भरत तख्तानी से तलाक के बावूजद उन्हें बर्थडे विश किया है।

स्नेहा मौर्या

Esha Deol Birthday Wish Ex Husband: 70 और 80 के दशक की मशहूर अभिनेत्री हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल पिछले एक साल से अपनी पर्सन लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। खासकर उनके और एक्स-हस्बैंड भरत तख्तानी के रिश्ते पर लोगों की निगाहें बनी रहती हैं। दरअसल, ईशा देओल और भरत तख्तानी का तलाक लगभग एक साल पहले हुआ था, लेकिन अब ऐसा लगता है कि दोनों के रिश्ते में फिर से सुधार की दिशा दिख रही है।

हाल ही में ईशा ने भरत तख्तानी को उनके जन्मदिन पर सोशल मीडिया के जरिए बधाई दी। ईशा ने इंस्टाग्राम पर भरत की एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, “मेरे बच्चों के पिता को जन्मदिन की ढेर सारी बधाई। हमेशा खुश और स्वस्थ रहें।” इससे पहले भी दोनों को मुंबई के एक रेस्टोरेंट में डिनर करते देखा गया था। इस दौरान ईशा अपनी बहन अहाना देओल और भरत के साथ मौजूद थीं।

ईशा के पोस्ट के बाद फैंस ने लगाई अटकलें

इन पलों को देखकर सोशल मीडिया पर अटकलें लगाई जा रही हैं कि शायद दोनों एक बार फिर से साथ आ सकते हैं। हालांकि, अभी तक दोनों परिवारों की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। ईशा और भरत भले ही अलग हो चुके हैं, लेकिन दोनों अपनी बेटियों राध्या और मिराया की परवरिश मिलकर कर रहे हैं। ईशा ने एक पुराने इंटरव्यू में कहा था कि जरूरी नहीं कि दो लोगों के बीच रिश्ता हमेशा समान रूप में बना रहे, लेकिन बच्चों के लिए उन्हें परिपक्व होकर एक साथ आगे बढ़ना होता है।

ईशा देओल ने यह भी बताया कि प्रेग्नेंसी के दौरान उनका वजन बढ़ गया था, जबकि भरत चाहते थे कि उनका वजन नियंत्रित रहे। इसके बावजूद उन्होंने अपना वजन नियंत्रित किया। शादी के दौरान ईशा अपने परिवार और घर के कामों में पूरी तरह शामिल रहती थीं, और भरत के लिए खाना बनाने और चाय बनाने की स्पेशल कुकिंग क्लास भी ली थी। लेकिन समय के साथ उनके रिश्ते में दूरियाँ आ गईं।

साल 2024 में अलग हुए कपल

हेमा मालिनी ने ईशा को शादी के समय सलाह दी थी कि वे अपने परिवार पर ध्यान दें लेकिन अपने करियर को भी जारी रखें। ईशा ने एक इंटरव्यू में कहा था, “अम्मा चाहती थीं कि मैं हमेशा काम करती रहूं।” आपको बता दें, ईशा और भरत ने 2012 में शादी की थी, लेकिन 11 साल बाद 2024 में उनका रिश्ता टूट गया। फिलहाल ईशा अपनी दोनों बेटियों के साथ समय बिता रही हैं, जबकि भरत ने नए रिश्ते की शुरुआत की है और मेघना लखानी को अपने परिवार में शामिल किया है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज