इमरान हाशमी की फिल्म रूह (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

इमरान हाशमी ने पकड़ी हॉरर की राह, 'राज' के बार पर्दे पर दिखेगा 'रूह' का खौफ, जानें फिल्म की कहानी

Emraan Hashmi Rooh Release Date: इमरान हाशमी जल्द ही हॉरर-म्यूजिकल फिल्म 'रूह' में नजर आएंगे। मयंक शर्मा के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 2027 में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी।

सोनाली झा

Highlights

  • इमरान हाशमी जल्द ही टिप्स फिल्म्स की हॉरर-म्यूजिकल फिल्म 'रूह' में नजर आएंगे।

  • फिल्म में हॉरर, रोमांस और संगीत का अनोखा संगम देखने को मिलेगा।

  • इमरान हाशमी की फिल्म 'रूह' साल 2027 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Emraan Hashmi New Film Rooh: बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी एक बार फिर दर्शकों को डराने और रोमांचित करने की तैयारी में हैं। अपनी आगामी फिल्म 'गनमास्टर G9' को लेकर चर्चा में चल रहे अभिनेता के खाते में एक और बड़ा प्रोजेक्ट जुड़ गया है। इमरान जल्द ही हॉरर-म्यूजिकल फिल्म 'रूह' में नजर आएंगे।

इस फिल्म की खास बात यह है कि इसमें डर और रोमांस के साथ संगीत का भी जबरदस्त मेल देखने को मिलेगा। मेकर्स ने फिल्म की रिलीज को लेकर भी जानकारी शेयर कर दी है। यह फिल्म साल 2027 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। टिप्स फिल्म्स की आगामी फिल्म 'रूह' को एक खास हॉरर-म्यूजिकल प्रोजेक्ट बताया जा रहा है।

हॉरर, रोमांस और संगीत का होगा अनोखा मेल

इमरान हाशमी की फिल्म में डर, रोमांस और संगीत का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। इसके संगीत की जिम्मेदारी टिप्स म्यूजिक संभालेगा। ऐसे में फिल्म के गानों और बैकग्राउंड म्यूजिक को लेकर भी दर्शकों की उम्मीदें बढ़ गई हैं। फिल्म का निर्देशन मयंक शर्मा कर रहे हैं, जो अमेजन प्राइम वीडियो की चर्चित वेब सीरीज 'ब्रीथ' के लिए जाने जाते हैं। फिल्म का स्क्रीनप्ले मयंक शर्मा और विशाल कपूर ने मिलकर लिखा है।

2027 में सिनेमाघरों में देगी दस्तक

'रूह' साल 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु भाषाओं में भी रिलीज करने की तैयारी है। विक्ड फिल्म्स प्रोडक्शंस के निर्माता विक्रम खाखर ने इस प्रोजेक्ट को खास बताते हुए कहा कि टिप्स फिल्म्स और टिप्स म्यूजिक का साथ जुड़ना उनके लिए एक अहम पड़ाव है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों में एक यादगार हॉरर अनुभव देगी।

पहले भी हॉरर फिल्मों में दिखा चुके हैं दम

इमरान हाशमी इससे पहले भी हॉरर जॉनर में अपनी पहचान बना चुके हैं। वह 'राज: द मिस्ट्री कंटीन्यूज' और 'एक थी डायन' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। इन फिल्मों में उनके अभिनय को दर्शकों ने पसंद किया था। अब 'रूह' के जरिए वह एक बार फिर इसी जॉनर में वापसी करने जा रहे हैं।

वहीं, अभिनेता की दूसरी आगामी फिल्म 'गनमास्टर G9' भी चर्चा में है। आदित्य दत्त के निर्देशन में बन रही इस एक्शन-रोमांटिक थ्रिलर में इमरान के साथ जेनेलिया देशमुख और अपारशक्ति खुराना नजर आएंगे। ऐसे में आने वाले समय में इमरान के पास एक्शन और हॉरर, दोनों जॉनर के दिलचस्प प्रोजेक्ट्स हैं।

हेमंत का राहुल गांधी पर वार: बोले- खड़गे के बरामदे में ही पीएम बन सकते हैं राहुल, मॉक पार्लियामेंट पर कसा तंज!

How To File Online FIR: पुलिस स्टेशन गए बिना ऑनलाइन FIR कैसे दर्ज करें? जानें Step By Step पूरा प्रोसेस

प्रदर्शन के नाम पर कब्जा नहीं कर सकते...जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- तय हो समय और जगह

PIB Fact Check: क्या सच में PM मोदी दे रहे सभी को 8,000 रुपए का दिवाली बोनस, जानें इसके पीछे का खेला

2014 से पहले सिर्फ 5 शहरों में थी मेट्रो, पुणे पिंक लाइन के उद्घाटन समारोह से PM मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला