सांवरिया से राम सेतु तक, दिवाली पर रिलीज हुईं ये 7 बड़ी बॉलीवुड फिल्में, सितारों की चमक भी नहीं बचा पाई लाज
Diwali Bollywood Flop Movies: दिवाली पर बॉलीवुड में बड़े सुपरस्टार्स की फिल्मों को रिलीज करने का चलन पुराना है। कई फिल्में हैं जो बड़ी स्टारकास्ट के साथ सिनेमाघरों में आईं, लेकिन फ्लॉप साबित हुईं।
दिवाली पर रिलीज हुईं ये बड़ी बॉलीवुड फिल्में(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
साल 2005 में आई सलमान खान और करीना कपूर की फिल्म क्योंकि दिवाली पर रिलीज हुई थी। बड़े स्टार के बावजूद फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम रही और बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
साल 2006 में सलमान खान, अक्षय कुमार और प्रीति जिंटा की तिकड़ी भी फिल्म जानेमन को बड़ी सफलता नहीं दिला सकी। दिवाली पर रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों से पीछे रह गई।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
साल 2007 में रणबीर कपूर और सोनम कपूर की डेब्यू फिल्म सांवरिया से काफी उम्मीदें थीं। संजय लीला भंसाली के डायरेक्शन के बावजूद फिल्म दर्शकों को खास पसंद नहीं आई और बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
साल 2009 में अक्षय कुमार, संजय दत्त और लारा दत्ता की इस बड़े बजट की एक्शन फिल्म ब्लू में अंडरवॉटर एडवेंचर दिखाया गया था। शानदार लोकेशन और बड़े पैमाने पर शूटिंग के बावजूद फिल्म फ्लॉप हो गई।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
साल 2010 में अक्षय कुमार और ऐश्वर्या राय की यह रोमांटिक कॉमेडी एक्शन रिप्ले दिवाली पर रिलीज हुई थी। फिल्म को उसी दौरान आई 'गोलमाल 3' से कड़ी टक्कर मिली और यह बॉक्स ऑफिस पर पिछड़ गई।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
साल 2018 में आमिर खान और अमिताभ बच्चन जैसे दिग्गज कलाकारों की मौजूदगी के बावजूद फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी। खराब रिएक्शन का असर इसकी कमाई पर भी पड़ा।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
साल 2022 में अक्षय कुमार की फिल्म राम सेतु दिवाली पर रिलीज हुई थी। अजय देवगन की 'थैंक गॉड' के साथ इसका बॉक्स ऑफिस क्लैश हुआ, लेकिन दोनों ही फिल्में दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम रहीं।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)