चिकन कीमा और शकरकंद: इमरान हाशमी की उबाऊ डाइट से परेशान पत्नी परवीन ने दी एक्टर को छोड़ने की धमकी 
मनोरंजन

इमरान हाशमी को छोड़ना चाहती हैं पत्नी परवीन! एक्टर ने खुद किया हैरान करने वाला खुलासा, जानें वजह

Emraan Hashmi ने खुलासा किया कि वह दो साल से सिर्फ चिकन कीमा और शकरकंद खा रहे हैं। इस डाइट से तंग आकर उनकी पत्नी परवीन ने उन्हें छोड़ने की धमकी दे दी है। एक्टर की फिल्म 'हक' रिलीज हो चुकी है।

अनिल सिंह

Emraan Hashmi And Parveen: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी इन दिनों अपनी एक्टिंग ही नहीं, बल्कि कड़ी फिटनेस और उसके पीछे की सख्त डाइट को लेकर भी खूब चर्चा में हैं। हाल ही में, उन्होंने अपनी फिल्म 'हक' के प्रमोशन के दौरान एक बड़ा और हैरान करने वाला खुलासा किया है, जिसके मुताबिक, उनकी पत्नी परवीन शाहनी उनके लाइफस्टाइल से तंग आकर उन्हें छोड़ने की चेतावनी दे चुकी हैं।

अपनी फिल्म 'हक' के प्रमोशन के सिलसिले में इमरान हाशमी इन दिनों अलग-अलग इंटरव्यू दे रहे हैं। इसी कड़ी में, वह एक यूट्यूबर के पॉडकास्ट में पहुंचे, जहां उन्होंने बताया कि वह खुद को फिट रखने के लिए करीब दो साल से एक ही डाइट ले रहे हैं, जिसकी वजह से उनकी पत्नी उनसे खफा हो गई हैं।

दो साल से चल रही है 'उबाऊ' डाइट

इमरान हाशमी ने अपनी फिटनेस रूटीन का खुलासा करते हुए बताया, "दो साल से मैं एक ही डाइट ले रहा हूं। मुझे पता है कि ये बेहद उबाऊ होता है।" एक्टर ने बताया कि उन्होंने सिर्फ चिकन कीमा और शकरकंद (Sweet Potato) खाना शुरू कर दिया है, क्योंकि यह पचाने में आसान होता है।

एक्टर ने आगे बताया, "मेरा कुक इसे पूरे एक हफ़्ते के लिए रखता है, और हम दिन भर में दो बार खाते हैं।" इमरान की यह डाइट उनकी कड़ी मेहनत और अनुशासन को दर्शाती है, लेकिन उनके घर में इसी वजह से परेशानी खड़ी हो गई है।

'परवीन छोड़ने की प्लानिंग कर लेती हैं'

एक्टर ने इसी दौरान मजाकिया अंदाज में खुलासा किया कि उनकी इस नीरस डाइट से उनकी पत्नी परवीन शाहनी बहुत बोर हो चुकी हैं। उन्होंने तो इसके लिए एक्टर को छोड़ने की धमकी भी दे दी है। इमरान ने कहा, "हम दो साल से इस डाइट को फॉलो कर रहे हैं, जिससे वो परेशान रहती हैं। ऐसे में कई बार तो मुझे छोड़ने की भी प्लानिंग कर लेती हैं, हालांकि जो उन्होंने अभी तक नहीं किया है, लेकिन इस डाइट के लिए जल्द ही कर सकती हैं।" इमरान का यह खुलासा उनके फैंस को हैरान कर रहा है कि कैसे एक अभिनेता की कड़ी मेहनत उनकी निजी जिंदगी को प्रभावित कर रही है।

इमरान हाशमी की फिल्म 'हक'

इमरान हाशमी और यामी गौतम स्टारर फिल्म 'हक' 7 नवंबर को रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी साल 1985 के बहुचर्चित शाह बानो केस पर आधारित है। इसमें शाह बानो का किरदार यामी गौतम ने निभाया है, जबकि इमरान हाशमी उनके पति मोहम्मद अहमद खान के किरदार में हैं।

कन्हैया कुमार का चुनाव आयोग और केंद्र पर निशाना, बोले- मतदाता सूची से नाम हटाना लोकतंत्र के लिए खतरा

December Public Holidays List: दिसंबर में कब-कब रहेंगी छुट्टियां? यहां देखें पूरी लिस्ट

इंदौर पहुंचे केंद्रीय मंत्री का विरोध: काफिले के सामने छात्र ने लगाए "Hardeep Puri Go Back" के नारे- वीडियो

संसद का एक दिन का विशेष सत्र, 30 नवंबर को लोकसभा; 2 दिसंबर को राज्यसभा की बैठक

पाकिस्तान की नींद उड़ाने आया भारत का भार्गवस्त्र, ड्रोन हमलों का देगा मुंह तोड़ जवाब; पास किया आखिरी टेस्ट