इमरान हाशमी की आवारापन 2 और सनी देओल की बंटवारा 1947 (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

आवारापन 2 का 7वें दिन भी जलवा, बंटवारा 1947 को पछाड़कर इमरान हाशमी की फिल्म ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड

Awarapan 2 Collection Day 7: आवारापन 2 और बंटवारा 1947 के बीच बॉक्स ऑफिस मुकाबले में इमरान हाशमी की फिल्म काफी आगे निकल गई है। आवारापन 2 का भारत में ग्रॉस कलेक्शन 128.29 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

सोनाली झा

Awarapan 2 Box Office Collection: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ और सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ के बीच बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला जारी है। दोनों फिल्में 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थीं, लेकिन एक हफ्ता पूरा होने से पहले ही दोनों के प्रदर्शन में बड़ा अंतर नजर आने लगा है। जहां ‘आवारापन 2’ तेजी से 100 करोड़ क्लब में शामिल होकर शानदार कमाई कर रही है, वहीं ‘बंटवारा 1947’ की रफ्तार काफी धीमी पड़ गई है।

इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ रिलीज के छठे दिन भी मजबूत पकड़ बनाए हुए है। फिल्म ने छठे दिन भारत में करीब 6.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही भारत में फिल्म की 6 दिनों की कुल नेट कमाई 107.50 करोड़ रुपये हो गई है। फिल्म का भारत में ग्रॉस कलेक्शन 128.29 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

आवारापन 2 की कमाई

वहीं विदेशों में फिल्म ने 6 दिनों में करीब 25.30 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है। इस तरह फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 153.59 करोड़ रुपये हो गया है। ‘आवारापन 2’ ने अपनी शानदार कमाई के साथ साल की टॉप फिल्मों में भी जगह बना ली है। फिल्म अब साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में छठे नंबर पर पहुंच गई है। साथ ही यह इमरान हाशमी के करियर की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल हो गई है।

बंटवारा 1947 की कमाई में भारी गिरावट

वहीं सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। फिल्म ने छठे दिन भारत में करीब 1.40 करोड़ रुपये कमाए। इसके साथ ही 6 दिनों में फिल्म की कुल नेट कमाई 32.15 करोड़ रुपये हो गई है। भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 38.17 करोड़ रुपये है, जबकि विदेशों में 7.25 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई हुई है। फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन करीब 45.42 करोड़ रुपये है।

120 करोड़ के बजट से काफी पीछे फिल्म

राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी ‘बंटवारा 1947’ का बजट करीब 120 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। फिल्म अभी तक अपनी लागत की आधी रकम भी बॉक्स ऑफिस से नहीं निकाल पाई है। फिल्म में सनी देओल के साथ प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, अली फजल और करण देओल अहम भूमिकाओं में हैं। वहीं ‘आवारापन 2’ की सफलता के बाद अब फैंस इसके तीसरे पार्ट की उम्मीद कर रहे हैं।

PM नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, श्री विनायक मंदिर में की पूजा-अर्चना, नेताओं ने दी बधाई

भारत-स्विट्जरलैंड आर्थिक साझेदारी होगी मजबूत! वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और गाय पार्मेलिन की अहम बैठक

दिल्ली में धारा 163 लागू, जंतर-मंतर पर सुरक्षा बढ़ी, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज भी प्रदर्शन के आसार

Weather Today: जम्मू-मिजोरम से तमिलनाडु तक भारी बारिश, दिल्ली-UP में तेज हवाएं; इन राज्यों में रहेगा सूखा

पीएम मोदी के जनसेवा के 25 साल, देशभर में सेवा ज्योति के तहत कार्यक्रम; कार्यकर्ता को करेंगे संबोधित