फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने बताया अपने फेवरेट बॉलीवुड स्टार का नाम (Image- Social Media) 
मनोरंजन

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने लिया इस एक्टर का नाम, बताया अपना फेवरेट बॉलीवुड स्टार

Emmanuel Macron India Visit: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने भारत दौरे के दौरान खुलासा किया कि उनके पसंदीदा बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर हैं। इंटरव्यू में उन्होंने ‘जय हो’ का जिक्र किया।

सोनाली झा

Emmanuel Macron Favourite Bollywood Actor: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों हाल ही में तीन दिन के राजनयिक दौरे पर भारत आए, जहां उन्होंने मुंबई और नई दिल्ली में कई अहम कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ भारत-फ्रांस संबंधों को मजबूत करने पर जोर दिया, बल्कि बॉलीवुड के प्रति अपनी दिलचस्पी भी जाहिर की। एक इंटरव्यू में मैक्रों ने अपने पसंदीदा बॉलीवुड अभिनेता का नाम लेकर सभी को चौंका दिया।

ब्रुट इंडिया के साथ बातचीत के दौरान रैपिड फायर राउंड में जब उनसे पूछा गया कि उनका फेवरेट बॉलीवुड एक्टर कौन है, तो उन्होंने बिना देर किए जवाब दिया कि मेरा मतलब, मैंने कल भी ‘जय हो’ का जिक्र किया था, तो मैं कहूंगा अनिल कपूर। मैक्रों का यह जवाब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और भारतीय फैंस ने इसे खास अंदाज में सराहा।

इंटरैक्शन सेशन में शामिल हुए बॉलीवुड सेलेब्स

मुंबई दौरे के दौरान इमैनुएल मैक्रों और उनकी पत्नी ब्रिगिट मैक्रों ने बॉलीवुड कलाकारों के साथ एक विशेष इंटरैक्शन सेशन में भी भाग लिया। इस मुलाकात में अनिल कपूर के अलावा मनोज बाजपेयी, जोया अख्तर, ऋचा चड्ढा, शबाना आजमी और रिकी केज जैसे नाम शामिल रहे। इस बैठक में सिनेमा, संस्कृति और भारत-फ्रांस सहयोग जैसे विषयों पर चर्चा हुई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

अपने दौरे के बाद मैक्रों ने एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें भारत में बिताए गए उनके खास पलों की झलक दिखाई गई। इस वीडियो में उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात, मुंबई की सड़कों पर जॉगिंग और भारतीय व्यंजनों का आनंद लेते दृश्य शामिल थे। खास बात यह रही कि वीडियो के बैकग्राउंड में फिल्म ‘धुरंधर’ का टाइटल ट्रैक इस्तेमाल किया गया था, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर दिलचस्प प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं।

एआई एक्शन समिट की सह-अध्यक्षता

नई दिल्ली में मैक्रों ने ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ में भी हिस्सा लिया। उल्लेखनीय है कि फरवरी 2025 में भारत और फ्रांस ने मिलकर ‘एआई एक्शन समिट’ की सह-अध्यक्षता की थी। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में साझेदारी दोनों देशों के ‘होराइजन 2047’ विजन का अहम हिस्सा मानी जा रही है। मैक्रों का यह दौरा न सिर्फ कूटनीतिक दृष्टि से अहम रहा, बल्कि बॉलीवुड के प्रति उनके प्रेम ने भारतीयों के बीच उन्हें और लोकप्रिय बना दिया।

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां

नेपाल में जलप्रलय से यूपी-बिहार पर आफत, सरकार ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, इन जिलों में तबाही का हाई अलर्ट

कर्नाटक वाल्मीकि निगम मामले में घिरे नागेंद्र, BJP ने बनाया दबाव, इस्तीफे की अटकलों पर खुद दिया जवाब