एल्विश यादव (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

भाऊ गैंग ने ली एल्विश यादव के घर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग की जिम्मेदारी, सामने आया VIDEO

Elvish Yadav: मशहूर यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी विनर एल्विश यादव के घर पर हुई सुबह-सुबह फायरिंग ने हर किसी को चौंका दिया है। हालांकि, इसकी जिम्मेदारी हिमांशु भाऊ के गैंग ने ली है।

स्नेहा मौर्या

Elvish Yadav Shooting Incident: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता एल्विश यादव के घर के बाहर फायरिंग की घटना ने हर किसी को चौंका दिया है। यह वारदात रविवार यानी 17 अगस्त की सुबह करीब 5:30 बजे गुरुग्राम के सेक्टर-56 स्थित उनके आवास पर हुई। उस समय घर के सदस्य सो रहे थे और इलाके में पूरी तरह सन्नाटा था। हालांकि, इस दौरान एल्विश यादव भी घर पर मौजूद नहीं थे।

दरअसल, पुलिस और परिवार से मिली जानकारी के अनुसार, बाइक पर आए तीन बदमाशों ने घर के गेट के पास खड़े होकर गोलियां बरसाईं। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा गया कि दो हमलावर फायरिंग कर रहे थे, जबकि तीसरा बाइक पर बैठा हुआ था। बताया जा रहा है कि करीब 25 से 30 राउंड गोलियां चलाई गईं। गनीमत यह रही कि इस दौरान एल्विश यादव घर में मौजूद नहीं थे। घर पर केवल केयरटेकर था, जिसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। शुरुआती जांच में पुलिस को 10 से 12 राउंड फायरिंग के सबूत मिले हैं।

भाऊ गैंग ने ली जिम्मेदारी

खबरों के मुताबिक, हिमांशु भाऊ गैंग ने इस फायरिंग की जिम्मेदारी ली है। माना जा रहा है कि यह हमला चेतावनी के तौर पर किया गया है। हालांकि, अब तक किसी आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है। वहीं एल्विश यादव के पिता ने बताया कि इस घटना से परिवार दहशत में है। उन्होंने कहा कि उन्हें पहले कभी किसी तरह की धमकी नहीं मिली थी। वहीं, पुलिस का कहना है कि अभी तक एल्विश की ओर से कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। इसके बावजूद पुलिस ने फॉरेंसिक टीम बुलाकर गोली के निशान और अन्य सबूत इकट्ठे कर लिए हैं। साथ ही आसपास के सभी CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

एल्विश यादव की पॉपुलैरिटी और विवाद

आपको बता दें, 28 वर्षीय एल्विश यादव का असली नाम सिद्धार्थ यादव है। उन्होंने 2016 में यूट्यूब करियर की शुरुआत की और बहुत कम समय में पॉपुलर हो गए। आज उनके यूट्यूब पर 15 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं और फेसबुक पर 4 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स।

एल्विश बिग बॉस ओटीटी 2 जीतने के बाद और ज्यादा फेमस हो गए। वह अपने देसी ह्यूमर और हरियाणवी कंटेंट के लिए जाने जाते हैं। हालांकि, उनकी पॉपुलैरिटी के साथ कई विवाद भी जुड़े हैं। पिछले साल उन्हें सांप के जहर और रेव पार्टी केस में गिरफ्तार किया गया था। इसके अलावा यूट्यूबर मैक्सटर्न के साथ झगड़े में भी उनका नाम सामने आया था। फिलहाल एल्विश यादव के घर पर हुई इस फायरिंग ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं और पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

भारत-पाक सीमा पर लैंडमाइन धमाका! चार आतंकियों के उड़े चिथड़े, घुसपैठ की कोशिश के दौरान ब्लास्ट

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 6 राज्यों में नियुक्त किए राज्यपाल, जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

चलती कार डिवाइडर से टकराई, धू-धू कर लगी जलने; आग में झुलसने से 4 लोगों की दर्दनाक मौत

Identify Fake News: सोशल मीडिया पर फर्जी खबरों की पहचान कैसे करें? जानें 10 आसान तरीके...

INDIA Bloc Protest: इंडिया गठबंधन का सुप्रीम कोर्ट मार्च, CEC के खिलाफ याचिका दायर; आज दिन भर क्या-क्या हुआ?