एलनाज नोरौजी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Elnaaz Norouzi को प्राइवेट फोटोज लीक करने की मिली धमकी, साइबर क्राइम सेल में दर्ज कराई शिकायत

साइबर क्राइम के मामले आए दिन बढ़ते नजर आ रहे हैं। हाल ही में 'सेक्रेड गेम्स' फेम एलनाज नोरौजी ने अपने साथ हुई एक चौंकाने वाली घटना का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि उन्हें प्राइवेट फोटोज लीक करने की मिली धमकी थी।

स्नेहा मौर्या

मुंबई: पिछले कुछ वक्त से साइबर क्राइम के मामले काफी बढ़ गए हैं। आम आदमी से लेकर कई बड़े सेलेब्स भी इसका शिकार हो रहे हैं। हाल ही में बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों और सीरीज में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस एलनाज नोरौजी भी साइबर क्राम का शिकार हुई हैं। उन्होंने इसका खुलासा एक इंटरव्यू में किया है।

दरअसल, एलनाज नोरौजी ने इंटरव्यू में बताया कि उन्हें एक धमकी भरा मेल आया था। साथही मेल में उनकी प्राइवेट फोटोज को लीक करने की बात कही गई थी। आनन-फानन में अभिनेत्री ने इसकी शिकायत साइबर क्राइम सेल को की।

एलनाज को मिली धमकी 

मीडिया को दिए इंटरव्यू में एलनाज नौरोजी ने पूरी घटना का खुलासा किया। एक्ट्रेस का कहना था कि उनके पास एक मेल आया था। हैरान करने वाली बात ये थी कि मेल के सब्जेक्ट में उनका पासवर्ड लिखा गया था। पासवर्ड देखते ही एलनाज काफी चौंक गईं थीं। जब उन्होंने मेल को खोला तो वो कुछ देर के लिए सदमे में चली गईं।

एक्ट्रेस ने आगे कहा कि 'इस मेल में एक मैसेज के साथ उसने मेरी कुछ प्राइवेट फोटोज भी अचैट की थी और मैसेज में लिखा था कि मेरे पास तुम्हारी कुछ और भी तस्वीरें हैं। अगर तुम नहीं चाहती हो कि ऑनलाइन मैं इसे पोस्ट करूं तो जल्द से जल्द इसका जवाब देना। अगर ऐसा नहीं हुआ तो मेरे अगले मेल में ऑनलाइन पोस्ट की गई इन तस्वीरों का एक लिंक होगा।'

साइबर क्राइम सेल में दर्ज कराई शिकायत

एलनाज ने जब इस मामले में साइबर क्राइम सेल से संपर्क किया तो उन्हें पता चला कि ईमेल स्विट्जरलैंड स्थित सर्वर से भेजा गया था। अधिकारियों ने मामले की कार्रवाई तुरंत शुरू की लेकिन किसी आरोपी का पता नहीं चल सका क्योंकि सर्वर पर यूजर की इन्फॉर्मेशन नहीं है। वो अकाउंट बंद कर दिया गया है। एक्ट्रेस को चिंता है कि बदमाश किसी दूसरे अकाउंट से दोबारा उनके साथ ऐसी हरकत दोबारा करने की कोशिश न करें।

एक्ट्रेस इस घटना के बाद इतना घबरा गईं थी कि उन्हें थेरेपिस्ट के पास जाना पड़ा था। वो कहती हैं कि अब एक तरह के डर में रहती हैं। उन्हें हर वक्त ऐसा लगता है कि कोई उन्हें देख रहा है। इस वजह से उन्हें कई बार थेरेपिस्ट से भी मिलना पड़ता है। वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में उन्हें Ranneeti: Balakot & Beyond में देखा गया था। सीरीज में जिमी शेरगिल, लारा दत्ता, आशुतोष राणा जैसे कलाकार भी नजर आए थे।

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां

नेपाल में जलप्रलय से यूपी-बिहार पर आफत, सरकार ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, इन जिलों में तबाही का हाई अलर्ट

कर्नाटक वाल्मीकि निगम मामले में घिरे नागेंद्र, BJP ने बनाया दबाव, इस्तीफे की अटकलों पर खुद दिया जवाब