एकता कपूर (फोटो- सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

प्रोड्यूसर बनने से पहले क्या बनना चाहती थीं एकता कपूर, खुद किया खुलासा

एकता कपूर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने करियर के बारे में बात की। एकता ने बताया कि उन्हें कभी ऐसा नहीं लगा कि उनका चेहरा या शरीर उस दौर के एक्टिंग मानकों के अनुरूप था।

सोनाली झा

मुंबई: एकता कपूर की कहानी किसी आम लड़की से लेकर भारत की सबसे ताकतवर कंटेंट क्रिएटर बनने तक का सफर है, जो सच में एक लीजेंड की तरह है। एकता कपूर ने ट्रेडिशनल फिल्मी परिवार की राह नहीं अपनाई। उन्होंने खुद भी माना था कि प्रोड्यूसर बनने से पहले मैं पत्रकार बनना चाहती थी। मुझे कभी ऐसा नहीं लगा कि मेरा शरीर या चेहरा एक्टर बनने के लिए ठीक है, जो उस वक्त जरूरी लगता था।

एकता कपूर ने बताया कि मैं सोचती थी कि महीने के लगभग 20,000 रुपए कमाऊंगी और फिर शादी कर लूंगी। सच कहूं तो, मेरे पास कोई खास प्लान नहीं था। अपने पापा के प्रोडक्शन वाले एक प्रोजेक्ट की स्क्रिप्ट पर काम करते हुए, एकता ने एक दिन किसी राइटर की कहानी सुनी और वहीं कुछ तो दिल को छू गया। जब उनके पापा ने उस प्रोजेक्ट से पीछे हटने का फैसला किया, तो एकता ने कमान संभाल ली।

एकता कपूर ने कहा कि पैसे तो लग ही चुके थे, तो बतौर प्रोड्यूसर वो आगे आईं। बस उसी फैसले ने उनकी ज़िंदगी की दिशा बदल दी। यहीं से शुरू हुआ डॉल्फ़िन टेलीफिल्म्स और फिर बालाजी टेलीफिल्म्स का सफर, जो बाद में भारतीय टीवी इंडस्ट्री को पूरी तरह बदल कर रख देने वाला नाम बना। 140 से ज़्यादा टीवी शोज, 45 फिल्में और औरतों को कहानी की ताकत देने का काम वो भी तब, जब ऐसा करना आम बात नहीं थी, एकता कपूर ने कहानी कहने का मतलब ही बदल दिया।

एकता कपूर ने सिर्फ टीवी और फिल्मों में ही नहीं, बल्कि डिजिटल की दुनिया में भी अपनी धाक जमाई। आज भी एकता कपूर कहानियों के खेल में सबसे आगे हैं। TVF के साथ उनकी आने वाली सीरीज VVAN, जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया नजर आएंगे, लोगों में खूब चर्चा बटोर रही है। वहीं, प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की जोड़ी फिर से साथ आ रही है फिल्म भूत बंगला में। साफ है, एकता आज भी नए और हटके कंटेंट की तलाश में पीछे नहीं हटतीं।

अंबानी को पछाड़ अडानी ने मारी बाजी, देश के अमीरों में 15 नए नाम शामिल, ये रही लिस्ट

Election Commission SIR Row: ECs में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग, किसने क्या कहा?

Bank Strike: बैंक हड़ताल से पहले सरकार का बड़ा फैसला, 25 सितंबर को ही खाते में आएगी सैलरी-पेंशन

मुसलमानों को निशाना बनाकर दिया जा रहा राजनीतिक संदेश... सपा नेता अबू आजमी ने बोला हमला

संजय दत्त की बहन ने ज्वाइन की नीतीश कुमार की पार्टी, JDU ने SAD-SAS से गठबंधन कर पंजाब में बनाया नया मोर्चा