एकता कपूर (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

टीवी की सबसे अमीर प्रोड्यूसर्स में से एक हैं एकता कपूर, बर्थडे पर जानिए उनकी नेटवर्थ और लग्जरी लाइफस्टाइल

टीवी इंडस्ट्री की सबसे पावरफुल और सक्सेसफुल प्रोड्यूसर्स में शुमार एकता कपूर 7 जून को अपना 50वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर चलिए जानते हैं इस क्वीन की कुल संपत्ति, कमाई और उनकी लाइफस्टाइल कैसी है।

स्नेहा मौर्या

मुंबई: टीवी की दुनिया में अपना अलग नाम कमा चुकीं एकता कपूर आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वह न केवल एक सफल प्रोड्यूसर हैं, बल्कि भारतीय टेलीविजन की ट्रेंडसेटर भी मानी जाती हैं। 7 जून को एकता अपना 50वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर आइए जानते हैं उनके करियर, कमाई और रॉयल लाइफस्टाइल के बारे में।

दरअसल, एकता कपूर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता जितेंद्र की बेटी हैं, लेकिन उन्होंने एक्टिंग की बजाय प्रोडक्शन और डायरेक्शन को अपना करियर चुना। उन्होंने करियर की शुरुआत 90 के दशक में सीरियल ‘हम पांच’ से की थी। इसके बाद उन्होंने ‘कसौटी जिंदगी की’, ‘कहानी घर घर की’, ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’, ‘नागिन’ और ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ जैसे कई हिट शोज़ दिए, जिन्होंने उन्हें घर-घर में फेमस कर दिया।

सबसे सक्सेसफुल टीवी प्रोड्यूसर हैं एकता

एकता कपूर आज न केवल भारत की बल्कि एशिया की सबसे सक्सेसफुल टीवी प्रोड्यूसर मानी जाती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी कुल नेटवर्थ करीब 95 करोड़ रुपये है। बताया जाता है कि वह हर साल लगभग 30 करोड़ रुपये की कमाई करती हैं। मुंबई के पॉश एरिया में उनका एक शानदार बंगला है, वहीं अंधेरी में स्थित उनका प्रोडक्शन हाउस ‘बालाजी टेलीफिल्म्स’ भी टीवी इंडस्ट्री का बड़ा नाम बन चुका है।

एकता को लग्जरी गाड़ियों काफी पसंद है। उनके पास करोड़ों की कारों का कलेक्शन है, जिसमें जगुआर एफ-पेस (कीमत करीब 70 लाख),

मर्सिडीज-बेंज मेबैक S 500 (1.86 करोड़ रुपये) और बेंटले कॉन्टिनेंटल जीटी (3.57 करोड़ रुपये) शामिल हैं।

50 साल के बाद भी नहीं की हैं शादी 

50 साल की हो चुकीं एकता कपूर ने अब तक शादी नहीं की है, लेकिन वह एक बेटे की मां हैं। उन्होंने साल 2019 में सरोगेसी के जरिए बेटे रवि कपूर को अपनाया था और अब वह अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ दोनों को बैलेंस करके जी रही हैं।

वहीं एकता अब भी लगातार नए कंटेंट और डिजिटल प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं और युवाओं के लिए एक प्रेरणा हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपनी सफलता और मेहनत के बदौलत टीवी की दुनिया को नई पहचान दी और खुद को इंडस्ट्री की सबसे ताकतवर महिलाओं में से एक बना लिया है।

कल तट से टकराएगा Cyclone Akvan, ओडिशा के 13 जिलों में हाई अलर्ट, 400 से ज्यादा सेंटर तैयार, स्कूल बंद

Aaj Ka Mausam: मौसम का डबल अटैक! बंगाल की खाड़ी में चक्रवात अकवान का खतरा, दिल्ली-NCR में घने कोहरे की चेतावनी

बांग्लादेश की आजादी से आपातकाल तक... इंदिरा गांधी के वो फैसले, जिन्होंने भारतीय इतिहास पर छोड़ी गहरी छाप

क्या इंदिरा गांधी को इमरजेंसी लगाने का पछतावा था, किसके कहने पर खत्म हुआ आपातकाल? इनसाइड स्टोरी

2035 तक दुनिया का सबसे बड़ा धर्म बन जाएगा इस्लाम, तेजी बढ़ेगी मुस्लिम आबादी; हिंदुओं को होगा नुकसान?