संभावना सेठ ने दीपिका कक्कड़ से की बात करने की कोशिश, नहीं उठा फोन, फिर ननद सबा से मिली ये जानकारी

टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ एक मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। ऐसे में संभावना सेठ ने उनसे बात करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद उन्होंने सबा यानि दीपिका की ननद से बात की और उनकी हेल्थ अपडेट ली।
deepika kakkar and sambhvana sheth
संभावना सेठ, दीपिका कक्कड़ (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इन दिनों एक कठिन दौर से गुजर रही हैं। कुछ समय पहले उन्हें पेट में तेज दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद मेडिकल जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका को स्टेज-2 लिवर कैंसर डायग्नोज हुआ है। इसके चलते उनकी 14 घंटे लंबी सर्जरी हुई, जिसके बाद से एक्ट्रेस की तबीयत को लेकर कोई आधिकारिक अपडेट सामने नहीं आया था। अब एक्ट्रेस और यूट्यूबर संभावना सेठ ने दीपिका की हेल्थ से जुड़ी कुछ अहम जानकारियां साझा की हैं।

दरअसल, संभावना सेठ ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में दीपिका की तबीयत और परिवार की स्थिति पर बात की। उन्होंने बताया कि उन्होंने दीपिका से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उनकी कॉल रिसीव नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने दीपिका की ननद सबा इब्राहिम से बात की, जो हाल ही में मां बनी हैं। बातचीत में सबा ने बताया कि वह खुद भी संभावना से संपर्क करने की सोच रही थीं, लेकिन नई जिम्मेदारियों और परिवार की स्थिति के चलते वक्त नहीं निकाल सकीं।

दीपिका से नहीं मिलेंगी संभावना सेठ

संभावना ने यह भी स्पष्ट किया कि वह फिलहाल दीपिका से मिलने उनके घर नहीं जाएंगी। उन्होंने कहा कि बड़ी सर्जरी के बाद मरीजों को ज्यादा लोगों से दूर रखा जाता है ताकि इंफेक्शन का खतरा कम रहे। उन्होंने कहा, “ऐसे समय में सबसे जरूरी होता है कि मरीज को आराम मिले और संक्रमण से बचाया जाए। इसलिए मैं फिलहाल सिर्फ सबा और उनके बेबी से मिलने का प्लान कर रही हूं।”

संभावना ने बताया कि दीपिका की हालत गंभीर थी, इसलिए उन्हें पहले ICU में रखा गया और अब उन्हें सामान्य वार्ड में शिफ्ट किया जाएगा। सबा ने भी बताया कि परिवार पर दोहरी जिम्मेदारी आई, क्योंकि एक तरफ नए बच्चे का जन्म हुआ और दूसरी तरफ दीपिका की बीमारी की खबर।

फैंस से संभावना ने की ये अपील 

हालांकि, संभावना ने यह भी कहा कि वह दीपिका की हेल्थ से जुड़ा कोई आधिकारिक अपडेट साझा नहीं करेंगी। क्योंकि यह उनके परिवार का निर्णय है। उन्होंने फैंस से दीपिका के जल्द स्वस्थ होने के लिए दुआ करने की अपील की।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com