ईशा सिंह के वीडियो को देख डर गए फैंस, नाक से खून निकल रहा और रो रही हैं एक्ट्रेस  
मनोरंजन

नाक से बहता खून और रोती हुई ईशा सिंह के वीडियो से मचा हड़कंप, किस मुसीबत में हैं एक्ट्रेस

नाक से बहता खून और रोती हुई Eisha Singh के वीडियो से हड़कंप मच गया है। उनके फैंस चिंता में आ गए हैं कि आखिर एक्ट्रेस किस मुसीबत में फंस गई हैं। फैंस की चिंता गहरा रही है।

अनिल सिंह

StartFragment

Eisha Singh Nosebleed Video: टीवी एक्ट्रेस ईशा सिंह सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहती हैं और खुद से जुड़ी छोटी से छोटी अपडेट भी अपने फैंस तक पहुंचाती हैं। लेकिन इस समय उनका रोता हुआ एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उनके नाक से खून बहता दिखाई दे रहा है। जिस वजह से फैंस बेहद ज्यादा चिंतित हो उठे हैं। उनके इस वीडियो में ढेर सारे कॉमेंट्स आए हैं और उनके साथ आखिर क्या हुआ है? लोग यह जानने के लिए उत्सुक नजर आ रहे हैं। वीडियो खुद ईशा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पब्लिश किया है।

रोती हुई ईशा सिंह के इस वीडियो ने उनके चाहने वालों को बुरी तरह से हैरान कर दिया है। लोग उनके बारे में जानना चाह रहे हैं कि आखिरकार एक्ट्रेस के साथ ऐसा क्या हुआ कि वह रो रही हैं और उनके नाक से खून बह रहा है। यह वीडियो खुद ईशा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पब्लिश किया है और सबसे हैरानी वाली बात यह है कि उन्होंने इसके कैप्शन में कुछ भी नहीं लिखा है, जिस वजह से फैंस ज्यादा हैरान हुए हैं। यह वीडियो उन्होंने क्यों पब्लिश किया? उनकी हालत ऐसी कैसे हुई? इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।

फैंस वीडियो देखकर जता रहे चिंता

एक यूजर ने लिखा है, आपका यह वीडियो देखकर हम बुरी तरह घबरा गए हैं, आपको क्या हुआ है? दूसरे यूजर ने लिखा आपकी एक्टिंग बहुत अच्छी है, लेकिन मुझे यह देखकर लग रहा है कि ऐसा हकीकत में कुछ हुआ है। एक अन्य यूजर ने लिखा क्या आप ठीक हैं? तो वहीं ढेर सारे यूजर्स उनके इस वीडियो पर चिंता जताते हुए नजर आए हैं, वह सभी यह जानने के लिए उत्सुक है कि आखिर उनके साथ क्या हुआ है?

अगले प्रोजेक्ट का प्रमोशन तो नहीं है

वीडियो को लेकर ये भी कयास लगाया जा रहा है कि यह उनके किसी अपकमिंग प्रोजेक्ट का हिस्सा होगा और यह प्रमोशन का हिस्सा भी हो सकता है, लेकिन उनके फैंस घबरा गए हैं। यह कहा जा सकता है ऐसे में अगर ईशा सिंह जल्द से जल्द अपने फैंस को अपडेट देती हैं कि उन्होंने यह वीडियो क्यों अपलोड किया है तो फैंस के लिए बड़ी राहत की खबर होगी।

ईशा सिंह की शोहरत है जबरदस्त

ईशा सिंह के काम की अगर बात करें तो उन्होंने टीवी पर काफी काम किया है। इश्क का सफेद रंग नाम के सीरियल में की गई एक्टिंग से उन्होंने दर्शकों का दिल जीता था। इसके अलावा वह एक था राजा एक थी रानी, इश्क सुभान अल्लाह और सिरफिरा इश्क जैसे टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं। फैंस उन्हें काफी पसंद करते हैं और यही कारण है कि उनके इस वीडियो पर वह चिंता जताते हुए नजर आए हैं।

EndFragment

अलनीनो के कहर से देश के 282 जिलों में सूखे का खतरा, महाराष्ट्र और कर्नाटक होंगे सबसे अधिक प्रभावित

Jantar Mantar Protest LIVE: SIR को लेकर हंगामा, सौरभ भारद्वाज हिरासत में

1 जीरा, 2 अजवाइन, मर्द जात दो रिजाइन, जंतर-मंतर से DU तक नारों की धूम, दिल्ली के प्रोटेस्ट ने खींचा सबका ध्यान

Captain Smit Machchhar: पीएम मोदी ने कैप्टन स्मित से की बात, बताया हमले के दौरान हिम्मत कहां से मिली

AAP नेता सौरभ भारद्वाज हिरासत में, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में पहुंचे थे जंतर-मंतर