एड शीरन का भारत प्रेम देख भावुक हुए फैंस सिंगर ने पहनी थी इंडियन जर्सी 
मनोरंजन

एड शीरन को इंडियन जर्सी में देख झूमे फैंस, सिंगर ने भारत को बताया खूबसूरत देश

'द मैथमेटिक्स टूर' के तहत सिंगर एड शीरन इंडिया में लाइव शोज कर रहे हैं। आखिरी शो के दौरान उन्होंने गुरुग्राम में टीम इंडिया की जर्सी पहन कर फैंस को हैरान कर दिया। इतना ही नहीं उन्होंने भारत को खूबसूरत देश बताया है।

अनिल सिंह

Ed Sheeran: गुरुग्राम में अपने आखिरी शो के दौरान एड शीरन इंडिया के रंग में रंगे हुए नजर आए। सिंगर ने टीम इंडिया की जर्सी पहन रखी थी। जिसे देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। एड शीरन इस समय द मैथमेटिक्स टूर के तहत भारत में हैं और भारत में वह इस समय चर्चा में आ गए हैं। उनका बेंगलुरु का दौरा सुर्ख़ियों में आ गया था। लेकिन गुरुग्राम में एड शीरन भारत के रंग में रंगे हुए नजर आए, उन्होंने टीम इंडिया की जर्सी पहनी दर्शकों और फैंस के द्वारा मिले सपोर्ट के लिए उन्होंने सभी का शुक्रिया अदा किया, जिसे देखकर उनके फैंस खुशी से झूम रहे हैं।

एड शीरन ने इस दौरान अपने प्रशंसकों से बात की और बताया कि वह भारत के दौरे पर पहली बार आए थे, तब उन्होंने मुंबई में परफॉर्म किया था और उसके बाद उन्हें यह लग रहा था कि भारत इतनी खूबसूरत जगह है, तो हम मुंबई के अलावा और भी जगह पर परफॉर्म कर सकते हैं। साल 2015 में वह पहली बार भारत के दौरे पर आए थे और अब वह लगातार भारत आते हैं। अपनी परफॉर्मेंस के दौरान उन्होंने खुद से जुड़ी और भी ढेर सारी बातें साझा की। उन्होंने बताया कि भारत आकर उन्हें कैसा लग रहा है। सिंगर ने बताया कि उन्हें भारत में अभूतपूर्व प्यार मिला है और वह इसके लिए शुक्रगुजार हैं।

एड शीरन ने आगे बताया कि वह एक दिन पहले दिल्ली में थे। दिल्ली बहुत प्यारी जगह है। मुझे अपने इस खूबसूरत देश में आमंत्रित किया इसके लिए मैं आप सभी का आभारी हूं। उन्होंने पुरानी दिल्ली की खूबसूरती की भी जमकर तारीफ की। एड शीरन पहली बार चर्चा में तब आए थे जब बेंगलुरु में उन्हें स्ट्रीट पर परफॉर्म करने से रोक दिया गया था। पुलिस ने आकर उनका शो बीच में रोक दिया था और बताया था कि सुरक्षा के लिए उन्होंने यह कदम उठाया है।

अभिजीत दिपके पर FIR दर्ज! शिवाजी पार्क में बिना अनुमति प्रदर्शन पर मुंबई पुलिस का बड़ा एक्शन

अभिजीत दिपके को अरेस्ट करो! CJP प्रदर्शन में 75 वर्षीय वृद्ध की मौत के बाद सोशल मीडिया पर उठी मांग

राजस्थान पंचायत चुनाव का ऐलान, किस दिन किस चरण में होगा मतदान? जानें पूरा शेड्यूल

CJP के प्रदर्शन में बच्चों का अवैध इस्तेमाल! NHRC ने मुंबई पुलिस, MeitY और X Corp को जारी किया नोटिस

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन मामले में एक्शन, धारा 163 के उल्लंघन के आरोप में एफआईआर; मामले में कौन बना आरोपी?