दुलकर सलमान (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया 
मनोरंजन

तुम मेरे लिए बेहद...14वीं वेडिंग एनिवर्सरी पर दुलकर सलमान ने पत्नी के लिए शेयर किया स्पेशल पोस्ट

Dulquer Salmaan 14th Wedding Anniversary: मलयालम सुपरस्टार दुलकर सलमान ने शादी की 14वीं सालगिरह पर पत्नी अमल सूफिया के लिए इमोशनल नोट लिखा। जिसपर अब फैंस खूब प्यार लूटा रहे हैं।

स्नेहा मौर्या

Dulquer Salmaan Share Special Post For Wedding Anniversary: मलयालम सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता दुलकर सलमान अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहते हैं। हाल ही में दुलकर ने अपनी शादी की 14वीं सालगिरह के मौके पर पत्नी अमल सूफिया के लिए एक बेहद भावुक पोस्ट शेयर किया, जिसने फैंस का दिल जीत लिया।

दुलकर सलमान ने इंस्टाग्राम पर पत्नी के साथ कुछ खास तस्वीरें साझा करते हुए एक लंबा और दिल छू लेने वाला मैसेज लिखा। उन्होंने अपनी शादी के शुरुआती दिनों को याद करते हुए लिखा कि 14 साल पहले वे दोनों बिल्कुल अलग-अलग घरों से आए दो अलग इंसान थे, जो नई शादी के बाद स्टेज पर साथ खड़े थे और काफी नर्वस महसूस कर रहे थे। हालांकि, दोनों के दिल नई जिंदगी और भविष्य को लेकर उम्मीदों से भरे हुए थे।

दुलकर सलमान पत्नी के लिए लिखा इमोशल नोट

दुलकर ने आगे लिखा कि समय के साथ उन्होंने मिलकर एक खूबसूरत घर और जिंदगी बनाई है। उन्होंने कहा कि आज वे दोनों न सिर्फ अपने करियर में आगे बढ़ रहे हैं, बल्कि घर और सपनों को भी मिलकर और स्वतंत्र रूप से पूरा कर रहे हैं। अभिनेता ने इस सफर को अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी उपलब्धि बताया।

पत्नी अमल सूफिया के लिए प्यार जताते हुए दुलकर ने लिखा, “मैं तुम्हारा दिल से शुक्रगुजार हूं। इस जिंदगी के लिए खुद को धन्य महसूस करता हूं और तुम पर गर्व करता हूं। दुनिया चाहे जो माने, लेकिन मेरे लिए तुम हमेशा खास रहोगी। हैप्पी वेडिंग एनिवर्सरी माय लव। आई लव यू।”

साल 2011 में एक्टर ने अमल सूफिया संग रचाई थी शादी

दुलकर सलमान और अमल सूफिया की शादी 22 दिसंबर 2011 को चेन्नई में हुई थी। यह शादी अरेंज्ड कम लव मैरिज थी। दोनों एक-दूसरे को स्कूल के दिनों से जानते थे, लेकिन शादी का रिश्ता परिवार के जरिए आगे बढ़ा। अमल सूफिया पेशे से एक आर्किटेक्ट हैं और वह लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं।

इस कपल की एक प्यारी सी बेटी भी है, जिसे दुलकर अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी ब्लेसिंग मानते हैं। अभिनेता अक्सर इंटरव्यू में कहते हैं कि अमल उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी स्ट्रेंथ हैं और परिवार के साथ बिताया गया समय उनके लिए सबसे कीमती होता है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो दुलकर सलमान ने मलयालम के साथ-साथ तमिल, तेलुगू और हिंदी सिनेमा में भी अपनी शानदार एक्टिंग से खास पहचान बनाई है। उनकी प्रोफेशनल सफलता के साथ-साथ उनकी सादगी भरी फैमिली लाइफ भी फैंस को खूब इंस्पायर करती है।

JPSC Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा धांधली की ED जांच शुरू, मनी ट्रेल खंगालने रांची पहुंची 5 सदस्यीय टीम

अवैध बांग्लादेशियों पर कसा शिकंजा, बेंगलुरु पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन; 100 से अधिक विदेशियों की हुई पहचान

आज की ताजा खबर 10 अगस्त LIVE: रांची में पुलिस के सामने राष्ट्रगान गाने लगे छात्र; पुलिस ने किया लाठीचार्ज

SBI Vacancy 2026: ग्रेजुएट युवाओं के लिए SBI में नौकरी का मौका, 1,538 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता व सैलरी

जरा याद करो कुर्बानी: नंदुरबार के 16 साल के शेर का जिगरा देख कांप उठे थे अंग्रेज, सीने पर खाईं थी 4 गोलियां