मोहनलाल की 'दृश्यम 3' की शूटिंग शुरू 
मनोरंजन

Drishyam 3: जॉर्ज कुट्टी की अधूरी कहानी होगी पूरी, शुरू हुई मोहनलाल के दृश्यम 3 की शूटिंग

Mohanlal: भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सम्मान, दादासाहेब फाल्के से सम्मानित मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार मोहनलाल ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'दृश्यम 3' की शूटिंग शुरू कर दी है।

अनिल सिंह

StartFragment

Mohanlal Drishyam 3 Update: मोहनलाल की 'दृश्यम 3' का दर्शकों को लंबे समय से इंतजार है। फिल्म के निर्देशक जीतू जोसेफ हैं, जिन्होंने पहले दो पार्ट का भी निर्देशन किया था। 

शूटिंग की शुरुआत सोमवार को कोच्चि के पास एक लॉ कॉलेज में पारंपरिक पूजा के साथ हुई। पूजा के बाद मोहनलाल दिल्ली रवाना हुए, जहां उन्हें राष्ट्रपति द्वारा दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से नवाजा जाएगा। यह पुरस्कार उनके शानदार 40 साल के फिल्मी करियर को सम्मानित करता है और उनके लिए यह एक ऐतिहासिक क्षण होगा।

जॉर्ज कुट्टी की जिंदगी में आया नया मोड़ 

फिल्म के निर्देशक जीतू जोसेफ ने बताया कि 'दृश्यम 3' की कहानी जॉर्ज कुट्टी की जिंदगी के अगले चरण को दिखाएगी, जो पिछले भाग के साढ़े चार साल बाद की कहानी है। मोहनलाल के जॉर्ज कुट्टी का किरदार पहले ही दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बना चुका है, और अब सभी को यह जानने की उत्सुकता है कि आगे उनके जीवन में क्या होता है।

तीसरे पार्ट पर काम शुरू

फिल्म के निर्माता एंटनी पेरुंबवूर ने बताया कि तीसरे पार्ट पर काम शुरू करने का फैसला दर्शकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया को देखकर लिया गया। जॉर्ज कुट्टी की कहानी अभी अधूरी है। इसी सोच के साथ निर्देशक जीतू जोसेफ से विस्तार में चर्चा की और फिर 'दृश्यम 3' को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया।

दृश्यम फ्रेंचाइजी ने कायम की मिसाल 

'दृश्यम' का पहला पार्ट 2013 में आया था और उसने मलयालम सिनेमा में नई मिसाल कायम की थी। इसके बाद 2021 में आए दूसरे पार्ट ने थिएटर और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर दर्शकों का दिल जीता। दोनों फिल्मों को भारत ही नहीं, दुनियाभर में खूब पसंद किया गया और मोहनलाल की एक्टिंग को भी खूब सराहा गया। अब, 'दृश्यम 3' को लेकर भी दर्शकों की उम्मीदें बढ़ गई हैं। निर्माता के अनुसार, यह फिल्म मार्च 2026 में रिलीज की जाएगी।

EndFragment

शुरू हुई मोहनलाल के दृश्यम 3 की शूटिंग

दृश्यम 3 की शूटिंग हाल ही में पूथोट्टा के एसएन लॉ कॉलेज में शुरू हुई है, जिसमें मोहनलाल मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म मलयालम और हिंदी दोनों भाषाओं में रिलीज होगी। मलयालम संस्करण का निर्देशन जीतू जोसेफ करेंगे, जबकि हिंदी संस्करण का निर्देशन अभिषेक पाठक करेंगे। अजय देवगन हिंदी संस्करण में विजय सलगांवकर की भूमिका में नजर आएंगे।

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा

किसानों को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा, MSP में बढ़ोतरी की मंजूरी; ₹2.79 लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान