अभिषेक पाठक के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में अजय देवगन के साथ तब्बू, श्रिया सरन, इशिता दत्ता, जयदीप अहलावत और प्रकाश राज जैसे दिग्गज कलाकार नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया और शुरुआती समीक्षाओं में दर्शकों ने फिल्म के क्लाइमैक्स और सस्पेंस की जमकर तारीफ की है।

राज्यों के हिसाब से देखा जाए तो महाराष्ट्र में दर्शकों का रिस्पॉन्स सबसे शानदार रहा, जहां से फिल्म को 8.58 करोड़ से ज्यादा का एडवांस कलेक्शन मिला, जो कुल ओपनिंग डे कलेक्शन का लगभग 31 प्रतिशत हिस्सा है। इसके बाद दिल्ली ने भी 6.10 करोड़ और गुजरात ने 2.08 करोड़ का कलेक्शन किया। शुरुआती 3 दिन के वीकेंड के लिए ब्लॉक सीटों को मिलाकर एडवांस बुकिंग का आंकड़ा ही 36.25 करोड़ तक पहुंच गया था।
फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पहली दस्तक से ही धमाकेदार शुरुआत के संकेत दे दिए थे। रिपोर्ट के अनुसार सिनेमाघरों में पहला शो शुरू होने से पहले ही फिल्म ने घरेलू प्री-सेल्स में 50 करोड़ से ज्यादा की कुल एडवांस बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया था। पहले दिन की एडवांस बुकिंग से ही फिल्म ने 28 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है।