अजय देवगन की दृश्यम 3 जल्द नेटफ्लिक्स पर दे सकती है दस्तक
27 नवंबर को हो सकती है OTT रिलीज, मेकर्स ने नहीं की पुष्टि
दुनियाभर में 589 करोड़ से ज्यादा की कमाई, दृश्यम 4 पर भी सस्पेंस
Drishyam 3 OTT Release Date Netflix: अजय देवगन की सुपरहिट क्राइम थ्रिलर फ्रेंचाइजी फिल्म दृश्यम 3 ने बड़े पर्दे पर तो अपना कमाल दिखाया था। अब ये फिल्म जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी धमाल मचाने के लिए तैयार है।
बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की इस फिल्म को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला और बॉक्स ऑफिस पर भी इस फिल्म ने जबरदस्त कमाई हासिल की थी। दृश्यम 3 अब जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी रिलीज होने जा रही है। बताया जा रहा है कि दृश्यम 3 नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है।
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया है कि दृश्यम 3 जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो सकती है। इस रिपोर्ट के अनुसार, अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 27 नवंबर को ओटीटी पर दस्तक दे सकती है।
नेटफ्लिक्स की अपकमिंग फिल्मों और कमिंग सून लिस्ट में भी इसका नाम दिखाई देने की बात कही जा रही है। हालांकि अभी तक दृश्यम 3 के मेकर्स ने फिल्म के ओटीटी रिलीज को लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। ऐसे में ऑडियंस को लास्ट अपडेट के लिए नेटफ्लिक्स के कंफर्मेशन का इंतजार करना होगा।
सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, दृश्यम 3 ने 589.26 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन हासिल कर लिया है। फिल्म ने भारत में 380.95 करोड़ रुपये नेट कलेक्शन और विदेशों में 133.20 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन हासिल किया है। इन आंकड़ों से ये साफ होता है कि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन किया है और इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक में अपनी जगह बनायी है।
अजय देवगन पहले ही इस बात का इशारा दे चुके हैं कि दृश्यम 3 इस क्राइम थ्रिलर फ्रेंचाइजी की कहानी पूरी हो चुकी है। हालांकि भविष्य में इसका अगला पार्ट बनेगा या नहीं, इस पर उन्होंने कोई निश्चित बात नहीं कही थी। एक्टर के अनुसार, आगे क्या होता है, ये तो वक्त ही बताएगा। फिलहाल अजय देवगन के फैंस की नजरें फिल्म की ओटीटी रिलीज पर टिकी हैं। अगर 27 नवंबर को फिल्म रिलीज होती है, तो फैंस के लिए ये खुशी की बात होगी।