फिल्म 'दृश्यम 3' (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

दृश्यम 3 ने बनाया रिकॉर्ड, 3 दिन में 272 करोड़ का कलेक्शन, बनी अजय देवगन की सबसे बड़ी फिल्म

Ajay Devgn Drishyam 3 Collection: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन' ने पहले वीकेंड में भारत में 176 करोड़ और दुनिया भर में 272 करोड़ रुपये से ज्यादा का बंपर कलेक्शन किया है।

यति सिंह

Drishyam 3 Box Office Collection Day 3: बॉक्स ऑफिस पर इस समय अजय देवगन की सस्पेंस थ्रिलर 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन' का जलवा पूरी तरह से छाया हुआ है। 2 अक्टूबर के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच भारी क्रेज देखने को मिल रहा है।

मजबूत कहानी और शानदार एक्टिंग के दम पर इस मूवी ने पहले 3 दिनों में ही कमाई के नए झंडे गाड़ दिए हैं। विजय सालगांवकर का शातिर दिमाग और इस बार की नई उलझी हुई कहानी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचकर लाने में सफल साबित हुई है।

3 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर बनाया रिकॉर्ड

फिल्म 'दृश्यम 3' ने अपने शुरुआती वीकेंड में हैरान कर देने वाला कलेक्शन किया है। शुक्रवार को 62 करोड़ रुपये की बंपर शुरुआत के बाद शनिवार को फिल्म ने 53.50 करोड़ रुपये बटोरे। रविवार को छुट्टी के दिन इसमें बड़ा उछाल आया और इसने 61 करोड़ रुपये की कमाई की।

इसके साथ ही भारत में इसका कुल नेट कलेक्शन 176.50 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है, जबकि घरेलू ग्रॉस कलेक्शन 211.80 करोड़ रुपये हो चुकी है। महज 3 दिनों में इतना बड़ा आंकड़ा पार करना बॉलीवुड के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।

वर्ल्डवाइड में भी अजय देवगन की चली आंधी

घरेलू सिनेमाघरों के साथ-साथ विदेशी बाजारों में भी फिल्म को देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। वर्ल्डवाइड मिले शानदार रिस्पॉन्स के चलते फिल्म 'दृश्यम 3' का दुनिया भर में कुल ग्रॉस कलेक्शन 272.80 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

3 दिनों में 275 करोड़ के करीब पहुंचकर इसने अजय देवगन के करियर की सबसे तेजी से कमाई करने वाली नंबर-1 फिल्म बनने का रिकॉर्ड बनाया है।

तबू और जयदीप अहलावत की एक्टिंग की हो रही तारीफ

फिल्म दृश्यम 3 में इस बार सिर्फ पुरानी रंजिशें ही नहीं, बल्कि एक नया और चालाक क्राइम ब्रांच ऑफिसर विजय के पुराने सबूतों पर सवाल उठाता नजर आ रहा है। फिल्म में एक्ट्रेस तबू की दमदार एक्टिंग और जयदीप अहलावत की तीखी मौजूदगी ने दर्शकों को स्क्रीन से बांधे रखा है।

डायरेक्टर अभिषेक पाठक के कसे हुए डायरेक्शन और ग्रिपिंग स्क्रीनप्ले की तारीफ हर तरफ हो रही है। यह थ्रिलर दर्शकों को एक पल के लिए भी सोचने का मौका नहीं देती है।

कांग्रेस नेताओं ने जस्टिस उज्जल भुइयां की तारीफ में बांधी पुल, चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर उठाए थे सवाल

उत्तराखंड में कांग्रेस ने दिए यात्रा रोकने के निर्देश, रावत अपने कार्यक्रम पर अड़े, कहा- राज्य में बदलाव जरूरी

World Habitat Day: आदर्श शहर के क्या होने चाहिए लक्षण? संयुक्त राष्ट्र की लोगों को सलाह, 40 साल हुए पूरे

फेस्टिवल के दौरान स्ट्रीट वेंडर के साथ नहीं होगी मनमानी, NHRC ने सभी राज्यों और यूटी को दिए निर्देश

दिल्ली में केंद्र का बड़ा प्लान, AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, CJP को दिया फुल सपोर्ट