रणवीर सिंह और शाहरुख खान (सोर्स: सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

‘डॉन 3’ को लेकर बड़ा ट्विस्ट, रणवीर सिंह के बाहर होते ही फिल्म में हो सकती शाहरुख खान की वापसी

Don 3 Update: ‘डॉन 3’ से रणवीर सिंह के बाहर होने के बाद शाहरुख खान की वापसी की चर्चा तेज हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, किंग खान एक खास शर्त के साथ फिल्म में लौटने पर विचार कर रहे हैं।

सोनाली झा

Don 3 Shah Rukh Khan Comeback: रणवीर सिंह के ‘डॉन 3’ से बाहर होने के बाद बॉलीवुड में एक बार फिर से शाहरुख खान की इस आइकॉनिक फ्रैंचाइज़ी में वापसी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हाल ही में आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘डॉन’ के रूप में दर्शकों के दिलों पर राज कर चुके किंग खान इस रोल में दोबारा नजर आ सकते हैं, लेकिन उन्होंने इसके लिए एक खास शर्त रख दी है। इस खबर ने फैंस के बीच एक्साइटमेंट के साथ-साथ उत्सुकता भी बढ़ा दी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शाहरुख खान ‘डॉन 3’ में वापसी के लिए पूरी तरह मना नहीं कर रहे हैं। बल्कि वह इस प्रोजेक्ट को लेकर गंभीरता से विचार कर रहे हैं। हालांकि, शाहरुख की शर्त यह बताई जा रही है कि फिल्म में ‘जवान’ के निर्देशक एटली को किसी अहम भूमिका में शामिल किया जाए। कहा जा रहा है कि शाहरुख चाहते हैं कि एटली फिल्म के स्केल, ट्रीटमेंट और एक्शन को इंटरनेशनल लेवल तक ले जाने में मदद करें, ताकि ‘डॉन 3’ सिर्फ एक सीक्वल न होकर एक बड़ा सिनेमैटिक एक्सपीरियंस बन सके। हालांकि इस पर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्में

वहीं दूसरी ओर, रणवीर सिंह के ‘डॉन 3’ छोड़ने की वजह भी चर्चा में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘धुरंधर’ की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद रणवीर अपनी इमेज और करियर को लेकर ज्यादा सतर्क हो गए हैं। वह लगातार गैंगस्टर या एक्शन जॉनर में खुद को दोहराना नहीं चाहते। बताया जा रहा है कि रणवीर अब संजय लीला भंसाली, लोकेश कनगराज और एटली जैसे बड़े और अलग सोच वाले निर्देशकों के साथ काम करने पर ज्यादा फोकस कर रहे हैं। इसी वजह से उन्होंने ‘डॉन 3’ से दूरी बना ली।

डॉन 3 की अपडेट

‘डॉन 3’ पहले से ही मोस्ट अवेटेड फिल्मों की लिस्ट में शामिल है। शुरुआत में रणवीर सिंह के साथ कियारा आडवाणी को लीड एक्ट्रेस के तौर पर साइन किया गया था, लेकिन बाद में खबरें आईं कि कियारा ने भी यह प्रोजेक्ट छोड़ दिया है। अब कृति सेनन के नाम पर चर्चा हो रही है, हालांकि मेकर्स की तरफ से अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है।

डॉन 3 की कास्टिंग

फिल्म के विलेन को लेकर भी कई नाम सामने आए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, विक्रांत मैसी और विजय देवरकोंडा को निगेटिव रोल के लिए अप्रोच किया गया था, लेकिन दोनों ने स्क्रिप्ट में किरदार की गहराई कम होने की वजह से इसे ठुकरा दिया। कुल मिलाकर, ‘डॉन 3’ इस वक्त कास्टिंग और क्रिएटिव बदलावों के चलते लगातार सुर्खियों में बनी हुई है, और शाहरुख खान की संभावित वापसी ने इस एक्साइटमेंट को कई गुना बढ़ा दिया है।

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, 12 विपक्षी पार्टियों की संयुक्त याचिका को साथ सुनेगा कोर्ट

गुवाहाटी फायरिंग पर उठ रहे सवाल! कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने हिमंता बिस्वा सरमा पर साधा निशाना

तमिलनाडु की जेल में बड़ी सेंधमारी! पुलिस पर हमला करके 17 कैदी हुआ रफ्फू चक्कर, हो रही ताबड़तोड़ छापेमारी

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही