Siddhant Chaturvedi Mrunal Thakur (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम)  
मनोरंजन

संजय लीला भंसाली की 'दो दीवाने सहर में' की रिलीज डेट आउट, मृणाल और सिद्धांत की केमिस्ट्री ने जीता दिल

Do Deewane Shehar Mein: सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर की फिल्म 'दो दीवाने सहर में' 20 फरवरी को रिलीज होगी। संजय लीला भंसाली द्वारा निर्मित इस फिल्म का टीजर आज जारी हुआ।

अनिल सिंह

Siddhant Chaturvedi Mrunal Thakur: बॉलीवुड में रोमांटिक फिल्मों का दौर एक बार फिर लौटने वाला है। अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर जल्द ही अपनी आगामी रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'दो दीवाने सहर में' के जरिए दर्शकों के दिलों में दस्तक देने के लिए तैयार हैं। सोमवार को मेकर्स ने फिल्म का पहला टीजर जारी करते हुए इसकी आधिकारिक रिलीज डेट का भी एलान कर दिया है। यह फिल्म वेलेंटाइन वीक के ठीक बाद रिलीज होगी, जो प्यार के मौसम में फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है।

सिद्धांत चतुर्वेदी ने इंस्टाग्राम पर फिल्म की पहली झलक साझा करते हुए एक बेहद प्यारा कैप्शन लिखा। उन्होंने लिखा, "हर इश्क परफेक्ट नहीं होता, पर काफी होता है। इस शहर की एक इंपरफेक्ट लव स्टोरी। इस वेलेंटाइन पर इश्क से इश्क हो जाएगा।" टीजर के आते ही सोशल मीडिया पर दोनों की नई केमिस्ट्री को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। मृणाल और सिद्धांत पहली बार पर्दे पर साथ नजर आएंगे, जिसे लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता है।

'घरौंदा' के क्लासिक गाने की यादें और नया अंदाज

1 मिनट 8 सेकंड के इस टीजर में मेकर्स ने फिल्म की कहानी को पूरी तरह गुप्त रखा है, लेकिन संगीत ने सबका ध्यान खींच लिया है। टीजर में साल 1977 की क्लासिक फिल्म 'घरौंदा' के मशहूर गाने 'दो दीवाने शहर में' का इस्तेमाल किया गया है। इस गाने पर मृणाल और सिद्धांत के किरदार मस्ती में झूमते नजर आ रहे हैं। मूल रूप से रुना लैला और भूपेंद्र सिंह द्वारा गाए गए इस गाने को गुलजार साहब ने लिखा था, जो आज भी संगीत प्रेमियों के बीच काफी लोकप्रिय है।

रोमांस के बीच ट्रेजडी और इमोशन्स का ट्विस्ट

टीजर की शुरुआत बेहद रोमांटिक और खुशनुमा अंदाज में होती है, जहां कपल एक-दूसरे के साथ प्यार भरे पलों को बिताते दिख रहे हैं। हालांकि, टीजर के अंत में कहानी एक गंभीर मोड़ लेती दिखाई देती है। आखिरी कुछ सेकंड्स में दिखाया गया दर्द और ट्रेजडी इस बात की ओर इशारा करती है कि यह सिर्फ एक साधारण प्रेम कहानी नहीं है। फिल्म में ब्रेकअप, चुनौतियां और गहरे इमोशन्स का जबरदस्त तड़का होने वाला है, जो कहानी में ट्विस्ट लेकर आएगा।

भंसाली का प्रोडक्शन और रवि उद्यावर का निर्देशन

मशहूर फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं, जो अपनी भव्य फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। फिल्म का निर्देशन रवि उद्यावर ने किया है। सिद्धांत के लिए यह फिल्म काफी अहम है, क्योंकि उनकी पिछली फिल्म 'धड़क-2' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर सकी थी। 'दो दीवाने शहर में' 20 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में मृणाल और सिद्धांत के अलावा प्रेरणा सिंह और उमेश कुमार बंसल भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

क्राइम है, अपराध नहीं, सम्राट के बयान पर सियासी घमासान, विपक्ष ने लगाई क्लास, कहा- गरीबी नहीं, पॉवर्टी है!

तिरुपति लड्डू में मिलावट मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, कोर्ट ने केस ट्रांसफर करने की मांग खारिज की

दिल्ली के चावड़ी बाजार इलाके में बड़ा हादसा, तीन मंजिला इमारत ढही; 2 लोगों की मौत, कई मलबे में दबे

न्यूजीलैंड में नौकरी और पढ़ाई का नया रास्ता, भारत के साथ FTA लागू; जानें छात्रों और युवाओं को क्या मिलेगा

गोकुल में दूध उत्पादकों ने भाजपा को हरा दिया, तो भाजपा ने चुनाव के बाद नियम बदल दिए, राहुल गांधी का बड़ा आरोप