दिव्यांका त्रिपाठी ने पति विवेक दहिया संग किया गरबा 
मनोरंजन

दिव्यांका त्रिपाठी ने पति विवेक दहिया संग किया गरबा, शेयर किया कॉलेज के दिनों का किस्सा

Divyanka Tripathi Garba Celebration: दिव्यांका त्रिपाठी ने नवरात्रि पर पति विवेक दहिया संग गरबा का आनंद लिया। पेस्टल ग्रीन लहंगा-चोली और मिनिमल मेकअप में दिव्यांका बेहद खूबसूरत दिखीं।

सोनाली झा

Divyanka Tripathi Performed Garba: टेलीविजन की लोकप्रिय अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी हर त्योहार को पूरे उत्साह और प्यार के साथ सेलिब्रेट करती हैं। इस बार उन्होंने नवरात्रि पर अपने पति विवेक दहिया संग गरबा का खूब आनंद लिया। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटोज और वीडियो साझा किए, जिनमें दोनों पारंपरिक परिधानों में बेहद खूबसूरत लग रहे हैं।

इस मौके पर दिव्यांका ने पेस्टल ग्रीन रंग का लहंगा-चोली पहना, जिसके साथ उन्होंने दुपट्टे को कंधे से कमर तक खूबसूरती से पेयर किया। मिनिमल मेकअप, माथे पर बिंदी और बड़े झुमके उनके लुक को और निखार रहे थे। वहीं विवेक दहिया काले रंग के पारंपरिक आउटफिट में काफी हैंडसम दिखे। दोनों की जोड़ी ने फैंस का दिल जीत लिया।

कॉलेज के दिनों की यादें

फोटोज में कभी दोनों एक-दूसरे के साथ पोज देते नजर आए, तो कभी दोस्तों और आयोजनकर्ताओं के साथ हंसते-खिलखिलाते दिखे। वीडियो में दिव्यांका माता की पूजा करतीं और गरबा के रंग में पूरी तरह डूबी नजर आईं। दिव्यांका ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि मुझे बहुत खुशी है कि इतने सालों बाद आखिरकार मैं विवेक को गरबा से परिचित करा पाई। अब उसे समझ आ गया कि डांडिया संगीत सुनकर मैं क्यों इतनी उत्साहित हो जाती हूं। उसे मेरे कॉलेज के दिनों की बातें याद आ गईं, जब मैं पूरे नौ दिन रातभर गरबा करती थी।

वर्कफ्रंट की झलक

दिव्यांका त्रिपाठी ने ध्रुव और श्याम नामक आयोजकों का धन्यवाद किया, जिन्होंने उन्हें कार्यक्रम में आमंत्रित किया और सुरक्षित माहौल प्रदान किया। दिव्यांका ने अपने फैंस को नवरात्रि की शुभकामनाएं भी दीं। काम की बात करें तो दिव्यांका त्रिपाठी को पिछली बार सोनी लिव की सीरीज ‘अदृश्यम: द इनविजिबल हीरोज’ में देखा गया था। इसमें उन्होंने अंडरकवर एजेंट पार्वती सहगल का दमदार किरदार निभाया था।

दिव्यांका त्रिपाठी की सीरीज

‘अदृश्यम: द इनविजिबल हीरोज’ सीरीज आईबी47 एजेंसी पर आधारित थी और दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली। दिव्यांका त्रिपाठी लंबे समय से छोटे पर्दे पर अपनी मजबूत पहचान बनाए हुए हैं। वह न केवल अपनी अदाकारी बल्कि अपनी खुशमिजाज पर्सनैलिटी और पारिवारिक अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। इस बार नवरात्रि में उनका गरबा अवतार एक बार फिर फैंस को बेहद पसंद आया।

BSP के ब्राह्मण चेहरे हुए बेगाने, 2027 में मायावती कैसे साधेंगी दलित-ब्राह्मण समीकरण?

हसीना को सौंपो, तभी आएंगे भारत! तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी शर्त, अगले महीने BRICS की बैठक

Africa Delivery Apps: अफ्रीका के होम डिलीवरी ऐप्स IND के स्टार्टअप्स से सीख सकते हैं डिलीवरी का तरीका: रिपोर्ट

Vande Mataram Row: सोनिया गांधी की बढ़ीं मुश्किलें! BJP नेता ने दर्ज कराई शिकायत, हाईकोर्ट जाने की दी चेतावनी

तिरंगे का सफर: एक झंडा, 120 साल की कहानी, 1906 से 1947 तक ऐसे बदला भारत का राष्ट्रीय ध्वज...