दिव्या भारती (फोटो- सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

16 साल में शुरू किया करियर, ‘दीवाना’ से मिली पहचान, लेकिन अधूरी रह गई दिव्या भारती की कहानी

Divya Bharti ने 19 साल की उम्र में 14 फिल्मों के साथ बड़ी पहचान बनाई। साजिद नाडियाडवाला से शादी के बाद उनकी जिंदगी सुर्खियों में रही, लेकिन 5 अप्रैल को उनकी रहस्यमयी मौत ने पूरे बॉलीवुड को झकझोर दिया।

सोनाली झा

Divya Bharti Death Anniversary Special Story: दिव्या भारती का जन्म 25 फरवरी 1974 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने महज 16 साल की उम्र में अपने अभिनय करियर की शुरुआत की और बहुत कम समय में इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना ली। 1990 में तेलुगु फिल्म ‘बोब्बिली राजा’ से उन्होंने डेब्यू किया, जो बड़ी हिट साबित हुई। इसके बाद दिव्या भारती ने साउथ सिनेमा में कई सफल फिल्मों में काम किया और अपनी लोकप्रियता बढ़ाई।

दिव्या ने 1992 में फिल्म ‘विश्वात्मा’ से बॉलीवुड में कदम रखा। इस फिल्म का गाना 'सात समुंदर पार' आज भी बेहद लोकप्रिय है। इसके बाद ‘शोला और शबनम’, दीवाना और ‘बलवान’ जैसी फिल्मों ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया। खासतौर पर ‘दीवाना’ के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड से नवाजा गया, जिसने उनके करियर को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया।

19 साल की उम्र में 14 फिल्मों का सफर

सिर्फ 19 साल की छोटी उम्र में दिव्या भारती ने 14 हिंदी फिल्मों और कई साउथ फिल्मों में काम कर लिया था। दिव्या भारती की मासूमियत, चुलबुला अंदाज और शानदार अभिनय ने उन्हें दर्शकों का चहेता बना दिया था। दिव्या भारती उस दौर की सबसे तेजी से उभरती हुई अभिनेत्री मानी जाती थीं। दिव्या भारती की निजी जिंदगी भी काफी सुर्खियों में रही।

दिव्या भारती और साजिद नाडियाडवाला की शादी

फिल्म ‘शोला और शबनम’ के दौरान दिव्या भारती की मुलाकात फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला से हुई। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और यह रिश्ता जल्द ही प्यार में बदल गया। महज 18 साल की उम्र में 10 मई 1992 को दोनों ने गुपचुप शादी कर ली। यह शादी उनके परिवार की मर्जी के खिलाफ थी, लेकिन उन्होंने अपने प्यार को प्राथमिकता दी।

रहस्यमयी मौत ने तोड़ दिया सपना

5 अप्रैल 1993 को दिव्या भारती की अचानक मौत ने पूरे बॉलीवुड को हिला दिया। मुंबई स्थित अपने घर की बालकनी से गिरने के कारण उनकी मौत हो गई। यह हादसा था, आत्महत्या या कुछ और यह सवाल आज भी रहस्य बना हुआ है। उनकी मौत ने उनके परिवार, फैंस और पूरी इंडस्ट्री को गहरे सदमे में डाल दिया। दिव्या की मौत के बाद उनकी फिल्में ‘रंग’ और ‘शतरंज’ रिलीज हुईं। उनका छोटा लेकिन शानदार करियर आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है।

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: दिल्ली-NCR के कई इलाकों में तेज बारिश, कुछ जगहों पर जलभराव

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में

RSS-ISI सीक्रेट मीटिंग! आंबेडकर ने PM मोदी और भागवत से पूछे सवाल, कोलंबो बैठक के 4 मुद्दों के खुलासे की मांग

असम बाढ़ पर CM हिमंता की वित्त मंत्री से अहम मुलाकात, निर्मला सीतारमण ने दिया केंद्र के सहयोग का भरोसा