दिव्या अग्रवाल को शादी के बाद नहीं मिल रहा काम 
मनोरंजन

शादी के बाद नहीं मिल रहा काम, दिव्या अग्रवाल का छलका दर्द

रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी और एस ऑफ स्पेस से सुर्खियों में आई दिव्या अग्रवाल ने बड़ा खुलासा किया है और बताया है कि शादी के बाद उन्हें अब काम नहीं मिल रहा है, वो वापसी करना चाहती हैं।

अनिल सिंह

StartFragment

Divya Agarwal: दिव्या अग्रवाल जब बिग बॉस ओटीटी सीजन 1 में नजर आई थी, तब उनके पास काफी कम था, लेकिन बीते साल उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड अपूर्व पडगांवकर से शादी कर ली और टीवी से ब्रेक ले लिया। अब वह कमबैक करना चाहती हैं, लेकिन उन्हें काम नहीं मिल रहा है। इस बात का खुलासा खुद दिव्या अग्रवाल ने इंटरव्यू के दौरान किया। दिव्या अग्रवाल अपने काम के अलावा अपने व्यक्तिगत जीवन को लेकर भी सुर्खियों में रही हैं वरुण सूद के साथ उनके रिलेशनशिप और ब्रेकअप दोनों चर्चा में रहा था।

दिव्या अग्रवाल ने वरुण सूद के साथ ब्रेकअप के बाद अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड अपूर्व पडगांवकर से शादी कर ली और शादी के बाद उन्होंने टीवी से दूरी बना ली थी, लेकिन अब उन्होंने अपना वेट लॉस किया और टीवी पर कम बैक करने की कोशिश में जुटी हुई है, फिलहाल उनके पास कोई प्रोजेक्ट नहीं है और कोई काम भी नहीं मिल रहा है।

शादी के बाद नहीं मिल रहा काम

इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि एक दिन उनसे किसी ने कहा कि शायद तुम शादीशुदा हो इसलिए काम कम आ रहा है, इसके जवाब में दिव्या अग्रवाल ने कहा सच कहूं तो मैंने कभी ऐसा सोचा नहीं था मतलब कभी इस एंगल से नहीं सोचा कि शादी के बाद काम नहीं मिलता, लेकिन ऐसे कमेंट्स हम कई बार इंडस्ट्री में सुनते रहते हैं, तो शायद हां- इससे कुछ फर्क तो जरूर पड़ता है।

टीवी पर वापसी को तैयार हैं दिव्या अग्रवाल

दिव्या अग्रवाल ने कहा मुझे नहीं पता कि काम न मिलने के पीछे असली वजह क्या है? शादी या फिर कुछ और, लेकिन इतना जरूर कह सकती हूं कि शादी या पर्सनल लाइफ की कुछ चीज प्रोफेशनल ग्रोथ को थोड़ा बहुत स्लो कर देती हैं। पर यही तो असली बात है, आपको फिर से मेहनत करनी होगी, खुद को दोबारा से तैयार करना होगा और जब आप ऐसा करते हैं तो धीरे-धीरे फिर सब कुछ नॉर्मल हो जाता है। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि दिव्या अग्रवाल ने बहुत ही सकारात्मक सोच के साथ काम पर वापसी की शुरुआत की है। अब ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि दिव्या अग्रवाल को काम कब मिलता है? दिव्या अग्रवाल के पास रियलिटी शो का अच्छा खासा अनुभव है, ऐसे में उन्हें रियलिटी शो में होस्ट या फिर जज के तौर पर काम मिल सकता है।

EndFragment

दीपावली की पूर्व शाम दिल्ली की हवा पिछले 10 सालों में सबसे खराब! आतिशबाजी के बाद हालात और बिगड़ने के आसार

PM Modi Diwali Special: आज PM मोदी जवानों संग मनाएंगे दिवाली, ये रहेगा कार्यक्रम का शेड्यूल

त्योहार के बीच कर्मचारियों ने खुद को जिंदा लाश बनाया, नौकरी की सुरक्षा के लिए डटे हैं कर्मचारी

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट