'बड़े अच्छे लगते हैं 2' से दिशा परमार ने किया किनारा, शो में नहीं आएंगी नजर  
मनोरंजन

'बड़े अच्छे लगते हैं 2' से दिशा परमार ने किया किनारा, शो में नहीं आएंगी नजर

एकता कपूर का लोकप्रिय शो बड़े अच्छे लगते हैं का दूसरा सीजन जल्द ही टीवी पर दस्तक देनेवाला हैं।

ज्योति विश्वकर्मा

आए दिन इसको लेकर कोई ना कोई खबर सामने आती ही रहती हैं। इस शो से टीवी एक्ट्रेस दिशा परमार (Disha Parmar) और नकुल मेहता (Nakuul Mehta) का नाम जुड़ रहा था। ऐसा कहा जा रहा था कि बड़े अच्छे लगते हैं 2 में दिशा परमार और नकुल मेहता मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। लेकिन अब इस खबर को लेकर टीवी अदाकारा दिशा परमार का बयान सामने आया हैं।

अदाकारा दिशा परमार ने इस शो में अपने एंट्री को लेकर खुलासा किया हैं. दिशा परमार ने इस शो में अपने किरदार को लेकर बात कही हैं। बिच में ऐसे आए दिन कयास लगाए जा रहे। लेकिन अब दिशा परमार ने कहा की अब वह इस समय इसके बारें में में बात नहीं कर सकती। दिशा परमार ने हालही में अपने ऐड के दौरान मीडिया इंटरेक्शन में बात करते हुए उन्होंने कहा, 'देखिए हर जगह बहुत सी बातें कही और बताई जा रही हैं लेकिन सच कहूं तो मैं अभी कुछ नहीं कह सकती। जब मुझे लगेगा कि अब बोलना चाहिए, तो मैं जरूर इस बारे में बात करूंगी।'

आपको बता दे कि इस शो के लिए दिशा परमार के पहले टीवी अदाकारा दिव्यांका त्रिपाठी को भी प्रिया का किरदार निभाने के लिए अप्रोच किया गया था। लेकिन उन्होंने इस किरदार को करने से साफ़ इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि वह इस किरदार से जुड़ नहीं पा रही हैं। आपको बता दे कि एकता कपूर के  इस सीरियल के पहले सीजन में साक्षी तंवर और राम कपूर मुख्य भूमिकाओं में थे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 6 राज्यों में नियुक्त किए राज्यपाल, जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

चलती कार डिवाइडर से टकराई, धू-धू कर लगी जलने; आग में झुलसने से 4 लोगों की दर्दनाक मौत

Identify Fake News: सोशल मीडिया पर फर्जी खबरों की पहचान कैसे करें? जानें 10 आसान तरीके...

INDIA Bloc Protest: इंडिया गठबंधन का सुप्रीम कोर्ट मार्च, CEC के खिलाफ याचिका दायर; आज दिन भर क्या-क्या हुआ?

गाजियाबाद के शहीद नगर में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरा मकान का लेंटर; कई लोग मलबे में दबे