अभिषेक बच्चन (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

जब अभिषेक बच्चन को डायरेक्टर नहीं करना चाहते थे लॉन्च, जानें फिर कैसे इंडस्ट्री में जमाया पैर

बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन का 5 फरवरी 1976 को मुंबई में हुआ था। अभिषेक बच्चन आज अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं। अभिषेक बच्चन बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन और एक्ट्रेस जया बच्चन के बेटे हैं।

सोनाली झा

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन का 5 फरवरी 1976 को मुंबई में हुआ था। अभिषेक बच्चन आज अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं। अभिषेक बच्चन बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन और एक्ट्रेस जया बच्चन के बेटे हैं। अभिषेक बच्चन के माता-पिता को उनके समय से लेकर आज तक लोग पसंद करते हैं। हालांकि एक्टर की किस्मत में हिट से ज्यादा फ्लॉप फिल्में लिखी थी।

अभिषेक बच्चन ने एक इंटरव्यू में बताया था कि सालों पहले फिल्म इंडस्ट्री ऐसी नहीं थी, जैसी आज है। उस समय स्टार किड होने के बावजूद कोई भी डायरेक्टर उन्हें को लॉन्च करने के लिए तैयार नहीं था। लेकिन आज अभिषेक ने बड़े पर्दे से लेकर ओटीटी तक अपनी एक्टिंग से ये साबित कर दिया है कि वो अपने पिता अमिताभ बच्चन की तरह ही एक सक्षम एक्टर हैं। हालांकि, सफलता उन्हें आसानी से नहीं मिली है।

अभिषेक बच्चन को शुरुआती चार सालों में फ्लॉप फिल्में करने के बाद साल 2004 में उनके करियर की पहली सुपरहिट फिल्म 'धूम' मिली। इसमें अभिषेक बच्चन को एसीपी जय दीक्षित के किरदार में काफी पसंद किया गया। लेकिन अब तक 50 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके अभिषेक बच्चन के करियर में एक वक्त ऐसा भी आया था जब उनकी लगातार 15 फिल्में फ्लॉप हो गई थीं। यहां तक कि उनकी पहली फिल्म 'रिफ्यूजी' भी फ्लॉप साबित हुई।

'धूम' के बाद अभिषेक बच्चन का डूबता करियर संभलने लगा और इसके बाद फिल्म 'बंटी और बबली' ने उन्हें इंडस्ट्री में पैर जमाने में मदद की। ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर हिट रही और अभिषेक की किस्मत चमक गई। इसके बाद उन्होंने 'सरकार', 'दस', 'ब्लफमास्टर', 'कभी अलविदा ना कहना', 'धूम 2', 'गुरु', 'सरकार राज', 'दोस्ताना', 'पा', 'बोल बच्चन', 'धूम 3', 'हैप्पी न्यू ईयर' जैसी कई हिट फिल्में दी हैं। 'पा' के लिए अभिषेक को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

2009 में फिल्म 'पा' में अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन की एक्टिंग को काफी सराहा गया। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन ने अमिताभ बच्चन के पिता का किरदार निभाया था। यह बॉलीवुड की इकलौती ऐसी जोड़ी है जो असल में पिता-पुत्र हैं, लेकिन स्क्रीन पर विपरीत भूमिकाएं निभाईं। इस फिल्म के लिए बॉलीवुड की इस बाप-बेटे की जोड़ी को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड मिल चुका है।

Ashok Dham Stampede: अशोकधाम भगदड़ में 7 महिलाओं की मौत, CM सम्राट चौधरी ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान

UGC-NET विवाद, राहुल गांधी और जयराम रमेश ने NTA को घेरा, 2 महिने की देरी पर मांगे जवाब

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: लखीसराय के अशोक धाम में भगदड़, कई श्रद्धालुओं की मौत

2029 की तैयारी में जुटी BJP, नितिन नबीन की नई टीम का आज होगा ऐलान, 33% महिला आरक्षण से बदलेगा संगठन का खेल

CGL परीक्षा और CBI जांच पर अड़े छात्र, आज सोरेन सरकार के साथ आर-पार की बातचीत, क्या टलेगा 20 अगस्त का घेराव?