होली में घर पर अयन मुखर्जी के घर पर छाया मातम, देब मुखर्जी का निधन  
मनोरंजन

Deb Mukherjee: काजोल के साथ दुर्गा पूजा में हमेशा नजर वाले डायरेक्टर देब मुखर्जी का निधन

Deb Mukherjee Died At 83: बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर अयान मुखर्जी के पिता एक्टर-डायरेक्टर देब मुखर्जी का 83 साल की उम्र में निधन हो गया है। वो काजोल के अंकल थे जो हमेशा दुर्गा पूजा में काजोल के साथ नजर आते थे।

अनिल सिंह

Deb Mukherjee Died At 83: बॉलीवुड में 'ब्रह्मास्त्र', 'वेकअप सिड', 'ये जवानी है दीवानी' जैसी सुपरहिट फिल्मों के डायरेक्टर अयान मुखर्जी के पिता देब मुखर्जी का 83 साल की उम्र में निधन हो गया है। होली के मौके पर घर में मातम पसर गया है। फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। देब मुखर्जी काजोल के अंकल थे। जो अक्सर दुर्गा पूजा के समय रानी मुखर्जी और काजोल के साथ नजर आया करते थे। काजोल के साथ देब मुखर्जी के कई वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर मौजूद हैं।

देब मुखर्जी का फिल्मों से पुराना नाता रहा है। देब मुखर्जी 1960 और 1970 के दरमियान फिल्मों में अभिनय किया करते थे, जिसके बाद उन्होंने कुछ फिल्मों का निर्देशन भी किया। बॉलीवुड इंडस्ट्री में देब मुखर्जी का अच्छा योगदान रहा है। ऐसे में उनके निधन पर यह कहा जा रहा है कि बॉलीवुड ने एक सीनियर और अनुभवी कलाकार को खो दिया है। लेकिन उनके किए गए काम से आने वाली पीढ़ी को प्रेरणा मिलती रहेगी, अयान के बारे में कहा जाता है कि पिता से ही उन्होंने फिल्मों की बारीकियां सीखी है।

सोशल मीडिया पर देब मुखर्जी के निधन के बाद बॉलीवुड के कई कलाकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है और उनके निधन पर शोक जाता रहे हैं। फैंस भी सोशल मीडिया पर उनके निधन की खबर के बाद श्रद्धांजलि देते हुए नजर आ रहे हैं। देब मुखर्जी काजोल के साथ हमेशा दुर्गा पूजा पर नजर आया करते थे। काजोल के साथ उनके कई वीडियो भी वायरल हो चुके हैं। खबर के मुताबिक देब मुखर्जी ने मुंबई में 83 साल की उम्र में आखिरी सांस ली।

राहुल गांधी का सुप्रीम कोर्ट मार्च का ऐलान, इससे पहले CJI ने मुलाकात से किया इनकार

Delhi CJP Protest: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन

कानून का पालन नहीं करती CJP, दिल्ली पुलिस ने बताया क्यों नहीं दी प्रदर्शन की अनुमति?

दिल्ली पुलिस के दावे पर दिपके का पलटवार; बोले- कोई बॉन्ड नहीं भरा, कहा CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

दादी के निधन पर फोन देने से इनकार! अभिजीत दिपके ने नागपुर एयरपोर्ट पहुंच खोला दिल्ली पुलिस का कच्चा चिट्ठा