Bollywood Actors Do Not Celebrate Holi: हिंदू होकर भी होली नहीं खेलते ये कलाकार, जानिए वजह

Bollywood Actors Do Not Celebrate Holi: होली के रंग में बॉलीवुड सराबोर हो जाता है। हिंदू हो या मुस्लिम हर कलाकार इस त्यौहार को मानता है, लेकिन कई ऐसे हिंदू कलाकार हैं, जो होली नहीं खेलते।
Ranveer Singh to Taapsee Pannu Hindu Actors Do Not Celebrate Holi
रणवीर सिंह से तापसी पन्नू तक, बॉलीवुड के ये कलाकार नहीं खेलते होली
Published on: 
Updated on: 

Bollywood Actors Do Not Celebrate Holi: बॉलीवुड की होली को एक समय कुर्ता फाड़ होली कहा जाता था, जब राज कपूर अपने घर पर होली का आयोजन करते थे। कलाकारों को रंग भरे टैंक में डूबा कर होली का जश्न मनाया जाता था। गाना बजाना होता था, तो वहां ठंडई और पकवान की भी व्यवस्था होती थी। लेकिन अब बॉलीवुड में होली का रंग कुछ फीका सा पड़ गया है, फिर भी होली के त्यौहार में मजहब आड़े नहीं आता है। हिंदू-मुस्लिम सभी कलाकार होली का त्यौहार मनाते हैं, लेकिन कई हिंदू कलाकार ऐसे हैं, जो होली नहीं खेलते। इसके पीछे उनकी अपनी वजह है। आइए जानते हैं उन कलाकारों के नाम और वो वजहें जिसकी वजह से वो होली नहीं खेलते।

बॉलीवुड में होली नहीं खेलने वाले कलाकारों की अगर बात करें तो उसमें सबसे पहला नाम आता है करीना कपूर का, इस कड़ी में अगला नाम जॉन इब्राहिम का है, रणवीर सिंह भी होली नहीं खेलते, कृति सेनन, तापसी पन्नू और करण जौहर बॉलीवुड के ऐसे नाम है जो रंग के त्योहार से दूरी बनाकर रखते हैं।

करीना कपूर क्यों नहीं खेलती होली

एक्ट्रेस करीना कपूर का मानना है कि उनके दादाजी की मौत के बाद उन्होंने होली नहीं खेली है और अब उनका होली खेलने का मन नहीं होता है। करीना के होली ना खेलने के पीछे सैफ अली खान से शादी का कोई वास्ता नहीं है।

जॉन अब्राहम क्यों नहीं खेलते होली

जॉन अब्राहम ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि वह होली नहीं खेलते हैं, उन्हें व्यक्तिगत तौर पर ऐसा लगता है कि लोग होली के नाम पर सिर्फ फायदा उठाते हैं। इसलिए वो रोगों के इस त्यौहार से दूरी बना कर रखते हैं।

रणवीर सिंह क्यों नहीं खेलते होली

बॉलीवुड के होली ना खेलने वाले कलाकारों में रणवीर सिंह का नाम भी शामिल है। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि वह सफाई की चिंता को लेकर होली खेलना पसंद नहीं करते हैं।

कृति सेनन क्यों नहीं खेलती होली

कृति सेनन को होली से कोई परहेज नहीं है, लेकिन उन्होंने बताया कि मुंबई में उनका कोई फ्रेंड सर्कल नहीं है। इसलिए वह मुंबई में होली नहीं खेलती हैं। कृति सेनन ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि दिल्ली में वह अपने फ्रेंड सर्कल में होली खेला करती थी।

तापसी पन्नू क्यों नहीं खेलती होली

होली ना खेलने वालों की लिस्ट में तापसी पन्नू का भी नाम है, तापसी पन्नू ने बताया कि उनके मम्मी पापा को होली बिल्कुल पसंद नहीं है और उनके घर पर होली का त्योहार सेलिब्रेट नहीं किया जाता है। इसलिए वह होली नहीं खेलती हैं।

करण जौहर क्यों नहीं खेलते होली

बॉलीवुड के मशहूर फिल्म मेकर करण जौहर के होली ना खेलने की वजह बड़ी दिलचस्प है। दरअसल वह डर के मारे होली नहीं खेलते। उन्होंने बताया कि 10 साल की उम्र में वह अमिताभ बच्चन के घर होली मनाने गए थे और वहां पर अभिषेक बच्चन ने उन्हें उठाकर कलर वाले पानी के टैंक में फेंक दिया था। वह इतना डर गए थे कि उसके बाद उनका होली से प्यार खत्म हो गया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com