Sreeleela: दो बच्चों की मां हैं कार्तिक आर्यन की रूमर्ड गर्लफ्रेंड श्रीलीला

Sreeleela Is Mother Of 2 Children: कार्तिक आर्यन का नाम उनके साथ 'आशिकी 3' फिल्म के लिए चुनी गई लीड एक्ट्रेस श्रीलीला के साथ जोड़ा जा रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं श्री लीला दो बच्चों की मां हैं।
Sreeleela Is Mother Of 2 Children
कार्तिक आर्यन की रूमर्ड गर्लफ्रेंड श्रीलीला हैं दो बच्चों की मां!
Published on: 
Updated on: 

Sreeleela Is Mother Of 2 Children: फिल्म पुष्पा 2 में आइटम सॉन्ग में नजर आई श्रीलीला 'किस्सिक' गाने की वजह से सुर्खियों में आई थी। लेकिन अब वह बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। 'आशिकी 3' उनकी बॉलीवुड की पहली फिल्म होगी और इस फिल्म में वह कार्तिक आर्यन के साथ नजर आने वाली हैं। इतना ही नहीं कार्तिक आर्यन के साथ उनका नाम भी जोड़ा जा रहा है। कहा जा रहा है कि दोनों रिलेशनशिप में हैं। हालांकि दोनों की तरफ से अभी रिलेशनशिप कंफर्म नहीं की गई है। आपको बता दें कि श्रीलीला मेडिकल स्टूडेंट है और वह एमबीबीएस की पढ़ाई कर चुकी हैं। लेकिन उनके बारे में कम ही लोग जानते हैं वह दो बच्चों की मां हैं, वो 2 बच्चों का पालन पोषण कर रही हैं।

श्रीलीला का जन्म साल 2001 में हुआ था, उनकी मां स्वर्णलता बेंगलुरु की रहने वाली हैं। उनकी मां स्वर्णलता बेंगलुरु की जानी-मानी डॉक्टर हैं। मां की तरह श्रीलीला भी डॉक्टर बनना चाहती हैं। इसीलिए 12वीं के बाद उन्होंने एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू कर दी। साल 2022 में उन्होंने एमबीबीएस का कोर्स कंप्लीट कर लिया था। वह अब भी आगे की पढ़ाई कर रही हैं। शूटिंग सेट पर उन्हें मेडिकल की किताबों के साथ पढ़ते हुए देखा जाता है। श्रीलीला की अभी शादी नहीं हुई है, लेकिन उन्होंने दो विकलांग बच्चों को गोद लिया है और 21 साल की उम्र में ही वह दो बच्चों की मां बन गई थी।

श्रीलीला के काम की अगर बात करें तो उन्होंने 'बाय टू लव' नाम की फिल्म से सिनेमा जगत में डेब्यू किया था और पुष्पा 2 के किस्सिक सॉन्ग से उन्हें जबरदस्त शोहरत मिली। कहा जा रहा है कि वह इस समय कार्तिक आर्यन को डेट कर रही है और बॉलीवुड में वह डेब्यू करने वाली हैं। आशिकी 3 फिल्म के लिए उनका नाम सामने आया है। इस फिल्म में वह कार्तिक आर्यन के साथ ही अहम भूमिका में नजर आएंगी। आशिकी 3 श्रीलीला के लिए बॉलीवुड का बड़ा ब्रेक माना जा रहा है। अगर यह फिल्म हिट होती है तो बॉलीवुड में उनके लिए रास्ते खुल जाएंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com