दीपिका कक्कड़ (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

दीपिका कक्कड़ की फिर बिगड़ी तबीयत, लिवर कैंसर सर्जरी के बाद अब वायरल इंफेक्शन से जूझ रहीं एक्ट्रेस

Dipika Kakar News: दीपिका कक्कड़ की फिर से तबीयत खराब हो गई है। लिवर कैंसर की सर्जरी के बाद अब एक्ट्रेस वायरल इंफेक्शन जूझ रही हैं। वहीं हाल ही में उन्होंने अपने व्लॉग में इसका खुलासा किया है।

स्नेहा मौर्या

Dipika Kakar Health Update: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं। लेकिन इन दिनों एक्ट्रेस गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपने यूट्यूब व्लॉग के जरिए फैंस को बताया कि उनकी तबीयत एक बार फिर खराब हो गई है। लिवर कैंसर की सर्जरी के बाद अब दीपिका वायरल इंफेक्शन का शिकार हो चुकी हैं। इस दौरान उन्होंने खुलासा किया कि उनकी इम्युनिटी काफी कमजोर हो गई है और डॉक्टर लगातार उन्हें हेवी डोज दवाइयां दे रहे हैं।

दीपिका ने अपने व्लॉग में कहा, “मेरी हालत अभी काफी खराब है। मुझे भी बेटे रूहान की तरह वायरल इंफेक्शन हो गया है, जो अब गंभीर बन चुका है। पहले से ही मेरा ट्रीटमेंट चल रहा था, जिसकी वजह से इम्युनिटी बहुत कम हो गई है। फिलहाल डॉक्टर मुझे एंटीबायोटिक्स और एंटी-एलर्जी मेडिसिन का हेवी डोज दे रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि जल्द ही ठीक हो जाऊंगी। अभी कमजोरी बहुत ज्यादा महसूस हो रही है।”

दीपिका कक्कड़ ने अपने व्लॉग में बीमारी पर की थी खुलकर बात

कुछ दिन पहले दीपिका कक्कड़ ने एक और व्लॉग शेयर किया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि पिछले एक महीने से लगातार दवाइयां लेने की वजह से उनके शरीर पर कई समस्याओं हो रही हैं। दवाओं के साइड इफेक्ट के चलते उन्हें अल्सर, हथेली पर चकते, नाक और गले में परेशानी झेलनी पड़ी।

गौर करने वाली बात ये है कि इसी साल मई में दीपिका ने फैंस को चौंकाते हुए खुलासा किया था कि उन्हें स्टेज 2 लिवर कैंसर है। इसके बाद उनकी सर्जरी भी हुई, जिसके बाद वो धीरे-धीरे रिकवरी कर रही थीं। लेकिन अब दोबारा उनकी तबीयत बिगड़ने की खबर ने फैंस को परेशान कर दिया है।

फैंस सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के लिए कर रहे हैं दुआ

वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका कक्कड़ को आखिरी बार ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ में देखा गया था। हालांकि, कंधे की चोट की वजह से उन्हें शो बीच में ही छोड़ना पड़ा था। इस दौरान सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोल भी किया गया था। फिलहाल, दीपिका कक्कड़ अपना पूरा ध्यान स्वास्थ्य पर दे रही हैं। उनके फैंस लगातार सोशल मीडिया पर उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज