दीपिका चिखलिया और साई पल्लवी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

साई पल्लवी को राक्षसों से लड़ते देख क्या बोलीं दीपिका चिखलिया, रामायण के सीन पर दिया ये जवाब

Sai Pallavi Sita Role: साई पल्लवी के एक्शन सीन पर दीपिका चिखलिया ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि वाल्मीकि और तुलसीदास की रामायण में ऐसा प्रसंग याद नहीं आता, लेकिन कई रामायण संस्करण मौजूद हैं।

सोनाली झा

Highlights

  • नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' में साई पल्लवी के एक्शन सीन पर बहस छिड़ी हुई है।

  • रामानंद सागर की 'रामायण' में सीता बनीं दीपिका चिखलिया ने इस सीन पर प्रतिक्रिया दी है।

  • दीपिका चिखलिया ने कहा कि उन्हें वाल्मीकि और तुलसीदास की रामायण में ऐसे सीन याद नहीं आते।

  • अभिनेत्री ने यह भी कहा कि भारत में रामायण के 300 से ज्यादा अलग-अलग संस्करण मौजूद हैं।

  • निर्देशक नितेश तिवारी के मुताबिक, सीता के योद्धा रूप के लिए 'अद्भुत रामायण' से प्रेरणा ली गई है।

Dipika Chikhlia Reaction On Sai Pallavi: नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण: पार्ट वन’ इन दिनों सिनेमाघरों में चर्चा का विषय बनी हुई है। रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर इस फिल्म में जहां दर्शकों को भव्य विजुअल्स देखने को मिल रहे हैं, वहीं कुछ सीन को लेकर बहस भी छिड़ गई है। खासतौर पर साई पल्लवी को माता सीता के किरदार में राक्षसों से लड़ते हुए दिखाने वाले एक्शन सीन पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

दीपिका चिखलिया ने साई पल्लवी के एक्शन सीन को लेकर कहा कि उन्हें वाल्मीकि रामायण और तुलसीदास की रामायण में इस तरह के प्रसंग याद नहीं आते। उन्होंने बताया कि उनकी जानकारी और यादों के मुताबिक, जिस रामायण पर रामानंद सागर की सीरीज आधारित थी, उसमें सीता को इस तरह युद्ध करते हुए नहीं दिखाया गया था।

दीपिका चिखलिया ने कही ये बात

दीपिका चिखलिया ने फिल्म के मेकर्स की सोच को गलत नहीं ठहराया। उन्होंने कहा कि भारत में रामायण के 300 से ज्यादा अलग-अलग संस्करण मौजूद हैं और हर संस्करण में कुछ न कुछ अंतर देखने को मिलता है। हो सकता है कि फिल्म के निर्माताओं ने किसी ऐसे संस्करण से प्रेरणा ली हो, जिसके बारे में उन्हें जानकारी नहीं है।

अभी पूरी फिल्म नहीं देख पाई हैं दीपिका चिखलिया

दिलचस्प बात यह है कि दीपिका चिखलिया ने अभी तक नितेश तिवारी की पूरी ‘रामायण’ नहीं देखी है। उन्होंने सिर्फ इंस्टाग्राम पर साई पल्लवी के एक्शन सीन की झलक देखी थी। अभिनेत्री ने बताया कि वह दिवाली के बाद पूरी फिल्म देखने का इरादा रखती हैं। फिल्म में सीता को एक्शन करते दिखाने के फैसले पर निर्देशक नितेश तिवारी पहले ही अपनी बात रख चुके हैं।

अद्भुत रामायण से लिया गया सीता के योद्धा रूप का आइडिया

लॉस एंजिल्स में फिल्म के प्रीमियर के दौरान अंतरराष्ट्रीय मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया था कि इस किरदार के योद्धा रूप के लिए ‘अद्भुत रामायण’ से प्रेरणा ली गई है। इस रामायण में माता सीता को देवी शक्ति के शक्तिशाली और उग्र स्वरूप में दिखाया गया है। ऐसे में फिल्म में साई पल्लवी का यह अंदाज पारंपरिक चित्रण से अलग जरूर है, लेकिन इसके पीछे मेकर्स ने एक अलग धार्मिक ग्रंथ से प्रेरणा लेने की बात कही है।

2004 में सोनिया गांधी ने क्यों ठुकराया था प्रधानमंत्री पद, क्या राहुल और प्रियंका असली वजह; जानें अंदर की बात

अभिषेक बनर्जी के घर पर झड़प मामले में ममता ने दी सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी, BJP पर साजिश का लगाया आरोप

दिल्ली के बाद अब केरल हुआ सीजेपी का नया ठिकाना, जंतर-मंतर एट कोची में अभिजीत दिपके ने भरी हुंकार

बेटे के आए अच्छे नंबर तो बाप ने खुश होकर गिफ्ट में दे दी 2.30 करोड़ की BMW कार, अब क्या करेगा नाबालिग बेटा..?

जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे PM मोदी, वीडियो संदेश में दी दिवाली की शुभकामनाएं