डीनो मोरिया से मीठी नदी घोटाला मामले में 8 घंटे हुई पूछताछ 
मनोरंजन

डीनो मोरिया और उनके भाई से मीठी नदी घोटाला मामले में 8 घंटे हुई पूछताछ, जानें क्या है मामला

डीनो मोरिया और उनके भाई सैंटीनो मोरिया से मीठी नदी घोटाला मामले में 8 घंटे पूछताछ की गई है। मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा के सामने दोनों पेश हुए थे। आइए जानते हैं क्या है मामला?

अनिल सिंह

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर डीनो मोरिया और उनके भाई सैंटीनो मोरिया से मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने मीठी नदी घोटाला मामले में करीब 8 घंटे तक पूछताछ की है। दोनों भाइयों के इस मामले में शामिल होने का शक है। मुंबई पुलिस की अपराध शाखा (ईओडब्लू) मीठी नदी घोटाला मामले की जांच कर रही है। इसी मामले में दोनों को किया गया था।

मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मीठी नदी स्कैन मामले में मुख्य आरोपी केतन कदम ने डीनो मोरिया और उनके भाई सैंटीनो मोरिया से फोन पर बातचीत की थी। इसी मामले में पूछताछ के लिए दोनों भाइयों को पुलिस की टीम ने तलब किया था। दोनों से क्या सवाल पूछे गए और दोनों किस तरह से इस मामले में शामिल है? इसके बारे में कोई जानकारी अब तक सामने नहीं आई है।

क्या है मीठी नदी घोटाला मामला

मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने आरोप लगाया है कि मीठी नदी घोटाला मामले के मुख्य आरोपी केतन कदम और सह आरोपी जय जोशी ने कोच्चि के फर्म मैटप्रॉप टेक्निकल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड से कुछ मशीन खरीदी थी, इन मशीनों को नगर निगम ने उनसे ऊंची कीमतों में खरीदा है। डीनो मोरिया और उनके भाई सैंटीनो मोरिया का नाम इस मामले से जुड़ा होने का पुलिस को शक है। जांच अधिकारियों का मानना है कि मैटप्रॉप के अधिकारी और बीएमसी के अधिकारियों ने मिलकर इस घोटाले को अंजाम दिया।

डीनो मोरिया के काम का संक्षिप विवरण

डीनो मोरिया के काम की अगर बात करें तो वह काफी समय से बॉलीवुड से दूर हैं। उनकी इक्का-दुक्का फिल्म रिलीज होती है। 1999 में प्यार में कभी-कभी नाम की फिल्म से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। साल 2002 में आई फिल्म राज ने उन्हें रातों-रात शोहरत की बुलंदी पर पहुंचा दिया था।

पहली बार PDA रथ से निकलेंगे अखिलेश यादव, 24 सितंबर को रायबरेली में MLA राहुल लोधी के घर लेंगे चाय की चुस्की

क्यों की गई थी रेलवे सुरक्षा बल की स्थापना, IB को करनी पड़ी थी सिफारिश, जानिए पूरा इतिहास

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज