हमार नाम बा कन्हैया का ट्रेलर (फोटो-सोर्स, सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

'हमार नाम बा कन्हैया' का ट्रेलर रिलीज, निरहुआ बने बैंक डकैती के आरोपी, फिल्म में दिखेगा नया अंदाज

दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ एक बिल्कुल अलग जॉनर की फिल्म लेकर आ रहे हैं जिसका नाम ‘हमार नाम बा कन्हैया’ है। इस फिल्म का हाल ही में ट्रेलर भी रिलीज किया गया है और ट्रेलर देख दर्शकों की एक्साइटमेंट और तेज हो गई है।

स्नेहा मौर्या

मुंबई: भोजपुरी फिल्मों की दुनिया में रोमांस और फैमिली ड्रामा तो अक्सर देखने को मिलते हैं, लेकिन थ्रिल और सस्पेंस से भरपूर चोर-पुलिस जैसी कहानी बहुत ही कम नजर आती है। अब इस कमी को पूरा करने के लिए दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ एक दमदार फिल्म लेकर आ रहे हैं, जिसका नाम है ‘हमार नाम बा कन्हैया’। इस फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया है और इसे देखकर कहा जा सकता है कि भोजपुरी सिनेमा अब नए जॉनर की ओर तेजी से कदम बढ़ा रहा है।

फिल्म का फर्स्ट लुक 1 जून को निरहुआ ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया था। इसके बाद 9 जून को फिल्म का टीजर भी सामने आया, जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला। अब जब फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है तो यह साफ नजर आ रहा है कि यह फिल्म केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि दर्शकों को थ्रिलर का एक नया अनुभव देने जा रही है।

‘हमार नाम बा कन्हैया’ के ट्रेलर की कहानी

‘हमार नाम बा कन्हैया’ का ट्रेलर गिरीराज म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है। इसमें निरहुआ एक सिक्योरिटी गार्ड की भूमिका में नजर आ रहे हैं, जो बैंक में काम करता है। ट्रेलर की शुरुआत एक पूछताछ से होती है, जहां एक अधिकारी पूछता है – “4 मार्च को शिवपुर में डकैती हुई थी, तब तुम कहां थे?” और निरहुआ जवाब देते हैं – “हम नाच देखे गईल रहनी।” यहीं से कहानी में सस्पेंस शुरू होता है।

निरहुआ का किरदार एक झूठे केस में फंस जाता है और पुलिस उसे उठा ले जाती है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे डकैत और पुलिस दोनों ही उसे गुमराह करते हैं। अब इस उलझन से वह कैसे बाहर निकलता है, यही फिल्म की असली कहानी है।

फिल्म के स्टारकास्ट भी दमदार

फिल्म में निरहुआ के अलावा संजय पांडे, अयाज खान, समर कत्यान, अमृता पाल, पल्लवली गजानन, मुख्तेश्वर ओझा, शांतनी दत्ता, राजेश तोमरा और करण कपूर जैसे कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। खास बात यह है कि अयाज खान और निरहुआ की जोड़ी पहले भी कई हिट फिल्में दे चुकी है और ये दोनों असल जिंदगी में भी अच्छे दोस्त हैं।

फिल्म की रिलीज डेट का फिलहाल ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन ट्रेलर ने दर्शकों की उत्सुकता को जरूर बढ़ा दिया है। यह कहना गलत नहीं होगा कि ‘हमार नाम बा कन्हैया’ भोजपुरी सिनेमा के लिए एक नया मोड़ साबित हो सकती है।

मुसलमानों को निशाना बनाकर दिया जा रहा राजनीतिक संदेश... सपा नेता अबू आजमी ने बोला हमला

Election Commission SIR Row LIVE: चुनाव आयोग में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग

संजय दत्त की बहन ने ज्वाइन की नीतीश कुमार की पार्टी, JDU ने SAD-SAS से गठबंधन कर पंजाब में बनाया नया मोर्चा

राष्ट्रीय टीम में एंट्री के सिर्फ 37 दिन बाद प्रमोशन; जानिए आशीष अग्रवाल को भाजपा ने क्यों सौंपी बड़ी कमान

NEET पेपर लीक केस: लातूर के शिक्षक मोटेगांवकर को बड़ा झटका, बेटे आदित्य की उम्मीदवारी रद्द, 2 साल का लगा बैन