दिलजीत दोसांझ (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

Diljit Dosanjh US Citizenship: पंजाब की राजनीति में नहीं आएंगे दिलजीत दोसांझ, सामने आई बड़ी वजह

Diljit Dosanjh Politics: दिलजीत दोसांझ के राजनीति में न आने की असली वजह सामने आ गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सिंगर ने 2022 में अमेरिकी नागरिकता ले ली थी, जिसके कारण वे भारत में चुनाव नहीं लड़ सकते।

सोनाली झा

Diljit Dosanjh Punjab Politics: पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक अपनी अलग पहचान बना चुके दिलजीत दोसांझ इन दिनों एक नए खुलासे को लेकर सुर्खियों में हैं। लंबे समय से ऐसी चर्चाएं चल रही थीं कि दिलजीत भविष्य में पंजाब की राजनीति में कदम रख सकते हैं। हालांकि अब खुद सिंगर ने राजनीति में आने से साफ इनकार कर दिया है। इसके पीछे की वजह सामने आने के बाद फैंस भी हैरान रह गए हैं।

हाल ही में दिलजीत दोसांझ से पंजाब की राजनीति में एंट्री को लेकर सवाल किया गया था। इस पर उन्होंने कहा कि उनकी राजनीति में आने की कोई इच्छा नहीं है। शुरुआत में लोगों को लगा कि शायद दिलजीत सिर्फ अपने करियर पर फोकस करना चाहते हैं, लेकिन अब इसके पीछे की असली वजह सामने आ गई है। दरअसल, रिपोर्ट्स के मुताबिक दिलजीत दोसांझ अब भारतीय नागरिक नहीं हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने साल 2022 में अमेरिकी नागरिकता हासिल कर ली थी। ऐसे में भारतीय संविधान के अनुसार वे भारत में विधानसभा या लोकसभा चुनाव नहीं लड़ सकते।

अमेरिकी पासपोर्ट पर कर रहे हैं यात्रा

रिपोर्ट्स के अनुसार दिलजीत सितंबर 2021 से अमेरिकी पासपोर्ट पर यात्रा कर रहे हैं। उनका आखिरी भारतीय पासपोर्ट 2018 में मुंबई से जारी हुआ था। इससे पहले उनका पासपोर्ट जाम्बिया से बना था। अमेरिकी नागरिकता मिलने के बाद वह अब अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक आलीशान बंगले में रह रहे हैं। बताया जा रहा है कि उनका यह घर करीब 3100 वर्ग मीटर में फैला हुआ है और इसमें पांच बड़े बेडरूम मौजूद हैं। वहीं उनकी पत्नी संदीप कौर भी अमेरिकी नागरिक हैं।

निजी जिंदगी को हमेशा रखा प्राइवेट

दिलजीत दोसांझ हमेशा से अपनी पर्सनल लाइफ को लाइमलाइट से दूर रखते आए हैं। उन्होंने कभी खुलकर अपने परिवार या निजी जीवन पर ज्यादा बात नहीं की। यही वजह है कि अमेरिकी नागरिकता को लेकर सामने आई खबरों ने फैंस को चौंका दिया है। हालांकि दिलजीत अपने गानों और फिल्मों के जरिए हमेशा पंजाब और पंजाबी संस्कृति से जुड़ाव दिखाते रहे हैं। ‘मैं हूं पंजाब’ जैसे गानों से उन्होंने युवाओं के दिलों में खास जगह बनाई। वहीं अमर सिंह चमकीला जैसी फिल्मों में उनकी एक्टिंग की भी खूब तारीफ हुई।

गांव से निकलकर बने ग्लोबल स्टार

दिलजीत का जन्म पंजाब के दोसांझ कलां गांव में हुआ था। छोटे से गांव से निकलकर उन्होंने इंटरनेशनल लेवल पर अपनी पहचान बनाई। आज वे अमेरिका, कनाडा और यूरोप में बड़े-बड़े लाइव कॉन्सर्ट करते हैं और दुनियाभर में उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। भले ही दिलजीत राजनीति में कदम न रखें, लेकिन उनके गाने और उनकी पहचान आज भी पंजाब की मिट्टी से गहराई से जुड़ी हुई है।

आज की ताजा खबर 15 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

छात्रों की भावनाएं महत्वपूर्ण...CJI की फटकार के बाद बैकफुट पर BCI अध्यक्ष मनन मिश्रा, लॉ छात्रों से मांगी माफी

तिरंगा फहराने पहुंचीं TMC नेता उपासना चौधरी पर फेंके अंडे, BJP-ABVP पर हमले का आरोप; मचा सियासी बवाल

नक्सलियों के गढ़ में पहली बार लहराया तिरंगा, अबूझमाड़ के नौ गांवों ने मनाया आजादी का जश्न

Jharkhand Protest: छात्रों ने 20 अगस्त को CM आवास घेरने का किया ऐलान, मांगा CM सोरेन का इस्तीफा