दिलजीत दोसांझ (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

शहरों में तो बारूदों का मौसम है... बम की धमकी पर दिलजीत दोसांझ का शायराना जवाब, मुंबई कॉन्सर्ट में दिखे सितारे

Diljit Dosanjh Aura Tour 2026: 27 नवंबर को मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स में दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट में सान्या मल्होत्रा, करिश्मा कपूर के थिरकने और धमकियों पर सिंगर के जवाब ने शाम को खास बना दिया।

यति सिंह

Highlights

  • 27 नवंबर को मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स में दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट हुआ।

  • सान्या मल्होत्रा को मंच पर बुलाकर दिलजीत ने उनके साथ खास पल शेयर किया।

  • करिश्मा कपूर और अवनीत कौर गानों पर झूमती नजर आईं।

  • बम की धमकी पर दिलजीत ने शायराना अंदाज में रिएक्शन दिया।

Diljit Dosanjh Mumbai Concert: मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स में 27 नवंबर की रात म्यूजिक के नाम रही, जहां दिलजीत दोसांझ का लाइव कॉन्सर्ट आयोजित हुआ। कॉन्सर्ट से पहले सामने आई धमकियों और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर काफी चर्चा थी, लेकिन इसका कोई असर शो की चमक पर नहीं पड़ा।

सख्त सुरक्षा के बीच बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे और देर रात तक गानों की धुनों पर झूमते रहे। आम लोगों के साथ फिल्म और टीवी इंडस्ट्री की कई जानी-मानी हस्तियां भी इस कॉन्सर्ट का हिस्सा बनीं, जिससे पूरे आयोजन की रौनक और बढ़ गई।

सिक्योरिटी की चर्चा के बीच बंधा समा

कॉन्सर्ट से पहले मिली धमकियों को लेकर लोगों के मन में कई तरह की बातें चल रही थीं। इसके बाद भी महालक्ष्मी रेसकोर्स में दर्शकों का जोश देखने लायक था। कड़ी सिक्योरिटी के बीच हजारों फैंस कॉन्सर्ट में पहुंचे और सिंगर के गानों पर जमकर झूमे। मैदान में मौजूद लोगों के चमकते नीले रिस्टबैंड और देर रात तक चली मस्ती ने यह साफ कर दिया कि म्यूजिक लवर का क्रेज किसी भी तरह कम नहीं हुआ।

करिश्मा कपूर और अवनीत कौर का दिखा मस्ती भरा अंदाज

इस म्यूजिक भरी शाम में कई स्टार्स की मौजूदगी ने माहौल को और जीवंत बना दिया। करिश्मा कपूर काले रंग के सिंपल आउटफिट और खुले बालों में अपने साथियों के साथ गानों का लुत्फ लेती दिखीं। उनके चेहरे की खुशी और गानों पर थिरकने का अंदाज दर्शकों के बीच खासा आकर्षण बना।

वहीं लाल कुर्ते में पहुंचीं अवनीत कौर भी अपने साथियों के साथ नाचती और झूमती नजर आईं। उनके बेफिक्र अंदाज के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से देखे जा रहे हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

सान्या मल्होत्रा के साथ मंच पर बना खास पल

कॉन्सर्ट की शाम का सबसे यादगार हिस्सा तब आया, जब सिंगर ने सान्या मल्होत्रा को स्टेज पर बुलाया। काले रंग की बिना बाजू वाली टी-शर्ट पहने दिलजीत सान्या के सामने घुटनों के बल बैठ गए और उनका हाथ थामकर गाना गाने लगे। इस दौरान सान्या की मुस्कान और स्टेज के पीछे बड़ी स्क्रीन पर दिखती यह झलक वहां मौजूद लोगों का ध्यान खींचती रही। दोनों का यह वीडियो ऑनलाइन मंचों पर खूब चर्चा में है।

बम की धमकी पर दिलजीत ने दिया शायराना जवाब

मुंबई के इस कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने पर दिलजीत दोसांझ ने अपने ही निराले ढंग से रिएक्शन दिया। उन्होंने कहा कि दिलजीत को बम से उड़ा देंगे, वाह, शहरों में तो बारूदों का मौसम है और गांव चलो क्योंकि यह अमरूदों का मौसम है। 27 नवंबर को महालक्ष्मी रेसकोर्स में हुए इस कॉन्सर्ट के बाद म्यूजिक और स्टार्स की यह शाम दर्शकों के लिए एक यादगार अनुभव बनकर सामने आई।

शरद पवार का इतिहास पीठ में छुरा घोंपने वाला, परिसीमन बिल को लेकर कांग्रेस का सुप्रिया सुले पर बड़ा हमला

यहां पढ़ें आज की 10 बड़ी खबरें: 1000 करोड़ नेट पार कर 'रामायण' ने रचा इतिहास, 9 राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट

Delimitation Bill: परिसीमन बिल का समर्थन करेगी NCP(SP), राहुल गांधी ने कहा- 'DMK हमारे साथ चले'

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर आज जलेगा कार्तिगई दीपम, थिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर CRPF तैनात

Delimitation Bill पर Congress की रणनीति: INDIA ब्लॉक में मतभेद, घटता संख्या बल बनी चुनौती