

Highlights
प्रियंका चोपड़ा ने लॉस एंजेलिस में दिवाली पार्टी होस्ट की, जिसमें सान्या मल्होत्रा भी शामिल हुईं।
सान्या गोल्डन एंब्रॉयडरी वाली ब्रालेट और मैचिंग मिनी स्लिट स्कर्ट में नजर आईं।
एक्ट्रेस ने अपने इंडो-वेस्टर्न लुक को लॉन्ग श्रग, मांगटीका और हैवी इयररिंग्स से पूरा किया।
Priyanka Chopra And Sanya Malhotra Diwali Party: प्रियंका चोपड़ा भले ही शादी के बाद विदेश में रहती हैं, लेकिन भारतीय त्योहारों और परंपराओं से उनका जुड़ाव आज भी बरकरार है। हाल ही में एक्ट्रेस ने लॉस एंजेलिस में दिवाली पार्टी होस्ट की, जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। इस पार्टी में बॉलीवुड की 'दंगल गर्ल' सान्या मल्होत्रा भी शामिल हुईं। उन्होंने पार्टी की कुछ इनसाइड तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें उनका स्टाइलिश अंदाज और प्रियंका के साथ उनकी खास बॉन्डिंग देखने को मिल रही है।
सान्या मल्होत्रा ने प्रियंका चोपड़ा की दिवाली पार्टी के लिए इंडो-वेस्टर्न लुक चुना। उन्होंने गोल्डन एंब्रॉयडरी वाली ब्रालेट के साथ मैचिंग मिनी स्लिट स्कर्ट पहनी। इसके साथ उन्होंने लॉन्ग श्रग कैरी किया, जो उनके पूरे लुक को खास बना रहा था। एक्ट्रेस ने अपने लुक को स्लीक हेयर बन, हैवी इयररिंग्स और मांगटीका के साथ पूरा किया। वहीं, उनके बर्ड्स स्टाइल मिनी पर्स ने भी लोगों का ध्यान खींचा। ट्रेडिशनल जूलरी और वेस्टर्न आउटफिट का यह कॉम्बिनेशन सान्या को काफी स्टाइलिश लुक दे रहा था।
सान्या मल्होत्रा ने पार्टी से अपनी कई तस्वीरें साझा की हैं। इनमें एक तस्वीर प्रियंका चोपड़ा के साथ भी है। इस फोटो के बैकग्राउंड में उन्होंने प्रियंका का मशहूर गाना 'देसी गर्ल' लगाया। पोस्ट के कैप्शन में सान्या ने लिखा कि यह गाना जाहिर तौर पर आखिरी स्लाइड के लिए है। LA में एक बहुत ही शानदार दिवाली। सान्या की इस पोस्ट में पार्टी की रौनक भी देखने को मिली। फूलों और खूबसूरत लाइटों से सजा प्रियंका का घर मेहमानों से भरा नजर आया। तस्वीरों से पार्टी का शानदार माहौल साफ झलक रहा है।
वहीं, पार्टी की मेजबान प्रियंका चोपड़ा भी अपने ट्रेडिशनल लुक में बेहद खूबसूरत लगीं। उन्होंने मैरून रंग की ऑफ-शोल्डर ड्रेस पहनी थी। हेयर बन में गजरा, मांगटीका और खूबसूरत इयररिंग्स के साथ उन्होंने अपना लुक पूरा किया। प्रियंका की पार्टी और सान्या के ग्लैमरस अंदाज की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही हैं।