दिलजीत दोसांझ के मैनेजर गुरप्रताप कांग के घर पर फायरिंग करवाई गई (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम)  
मनोरंजन

Diljit Dosanjh के मैनेजर के घर पर फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

Diljit Dosanjh Manager Threat: लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दावा किया है कि दिलजीत दोसांझ के मैनेजर गुरप्रताप कांग के हरियाणा स्थित घर पर फायरिंग करवाई गई।

सोनाली झा

Diljit Dosanjh Manager Firing: पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। इस बार मामला उनके मैनेजर से जुड़ा हुआ है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दावा किया है कि हरियाणा के गोंदर गांव में दिलजीत दोसांझ के मैनेजर गुरप्रताप कांग के घर पर फायरिंग करवाई गई है। इस घटना की जिम्मेदारी गैंग के सदस्यों टायसन बिश्नोई और आरजू बिश्नोई ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ली है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पोस्ट में टायसन बिश्नोई और आरजू बिश्नोई ने दावा किया कि उन्होंने गुरप्रताप कांग के घर पर ऑस्ट्रिया मेड के ब्रेस्ट चलवाए हैं। पोस्ट में कहा गया कि यह हमला किसी फिरौती या आर्थिक फायदे के लिए नहीं किया गया, बल्कि यह एक चेतावनी थी। पोस्ट में आरोप लगाया गया कि दिलजीत दोसांझ की टीम का एक सदस्य लड़कियों का शोषण करता है और शो के नाम पर उन्हें झूठे सपने दिखाकर इस्तेमाल करता है।

दिलजीत दोसांझ और टीम को दी चेतावनी

गैंग ने दावा किया कि ऑस्ट्रेलिया टूर के दौरान पंजाब की एक लड़की को धोखे में लेकर प्रेग्नेंट किया गया और बाद में ब्लॉक कर दिया गया। पोस्ट में आगे लिखा गया कि गैंग ने पहले भी दो बार प्यार से मैसेज भेजकर चेतावनी दी थी, लेकिन उनकी बात को नजरअंदाज किया गया। गैंग ने कहा कि उन्होंने दिलजीत दोसांझ और उनकी टीम को संबंधित व्यक्ति को टीम से हटाने के लिए कहा था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया।

पुलिस जांच पर टिकी नजरें

पोस्ट में धमकी भरे अंदाज में कहा गया कि अगर अब भी कार्रवाई नहीं की गई तो आगे नुकसान किया जाएगा। साथ ही यह भी दावा किया गया कि गैंग का नेटवर्क दुनिया भर में फैला हुआ है और वे किसी भी देश में पहुंच सकते हैं। हालांकि अभी तक इस मामले में पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

अलर्ट हुई सुरक्षा एजेंसियां

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस पोस्ट के बाद फैंस के बीच चिंता बढ़ गई है। वहीं सुरक्षा एजेंसियां भी मामले को गंभीरता से देख रही हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि फायरिंग की घटना वास्तव में हुई या यह केवल सोशल मीडिया के जरिए फैलाई गई धमकी है। इस पूरे मामले ने एक बार फिर मनोरंजन जगत और गैंगस्टर नेटवर्क के बीच बढ़ते विवादों को चर्चा में ला दिया है।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि: अजातशत्रु की याद में भावुक हुआ देश, पीएम मोदी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

यूपी से उत्तराखंड तक मूसलाधार बारिश का साया, IMD ने जारी किया अलर्ट, 65 km/h की रफ्तार से चलेंगी तूफानी हवाएं

बीरभूम में हड़कंप! घर के ऑफिस में मिला TMC विधायक आशीष बनर्जी का शव, जांच में जुटी पुलिस

सरकार गिराने के लिए काले जादू का सहारा! शिवमोगा के मंदिर में क्या हुआ कि CM रेवंत रेड्डी ने BRS पर लगाए आरोप