दीया मिर्जा सलमान खान  
मनोरंजन

Dia Mirza: सलमान खान के साथ फिल्म को लेकर दीया मिर्जा का चौकाने वाला खुलासा

Dia Mirza On Tumko Na Bhool Paayenge: सलमान खान के साथ काम कर चुकी अभिनेत्री दीया मिर्जा ने फिल्म तुमको ना भूल पाएंगे के दौरान हुई घटनाओं पर चौंकाने वाला खुलासा किया है।

अनिल सिंह

Dia Mirza On Tumko Na Bhool Paayenge: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने सलमान खान के साथ की गई फिल्म के सेट पर जुड़े अपने अनुभवों को साझा किया है। एक्ट्रेस ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि फिल्म शूटिंग के दौरान सवाल पूछने पर उन्हें चुप कर दिया गया था। फिल्म में दिग्गज कलाकारों के होने के बावजूद क्रू मेंबर्स का यह रवैया उनके लिए चौंकाने वाला था। दीया मिर्जा ने 'तुमको ना भूल पाएंगे' फिल्म के शूटिंग के दौरान हुई कुछ घटनाओं का जिक्र किया और बताया कि शूटिंग सेट पर महिलाओं पर ध्यान नहीं दिया जाता था। एक्ट्रेस के इस खुलासे को चौंकाने वाला खुलासा माना जा रहा है।

जूम के साथ की गई बातचीत में दीया मिर्जा ने फिल्मों में काम करने वाली महिलाओं के माहौल के बारे में बात की और बताया कि तुमको ना भूल पाएंगे फिल्म में जब वह काम कर रही थी तब महिलाओं को नजरअंदाज कर दिया जाता था। उन्होंने बताया कि उन्हें स्क्रिप्ट भी आसानी से नहीं मिलती थी। वहां उनके लिए कोई वर्कशॉप नहीं रखा गया था। उनका किरदार राजस्थान से था लेकिन फिल्म में वह भोजपुरी बोलते हुए नजर आई हैं। डायलॉग भी उन्हें बस शूटिंग से कुछ समय पहले ही मिलते थे।

इंटरव्यू में बातचीत के दौरान अभिनेत्री दीया मिर्जा ने बताया कि फिल्म में अपने किरदार को लेकर और स्क्रिप्ट को लेकर जब वह सवाल पूछती थी तो उन्हें चुप कर दिया जाता था। उन्हें बस किरदार के बारे में यह बताया गया था कि आपका किरदार चनिया चोली पहनता है। इस पर जब आपत्ति जताने पर उनसे कहा गया कि आप सवाल बहुत करती हैं, वही करें जो कहा जाता है। एक्ट्रेस ने अपनी परेशानी जाहिर करते हुए बताया कि इस फिल्म को पंकज पाराशर निर्देशित कर रहे थे, फिल्म में सलमान खान जैसे दिग्गज कलाकार होने के बावजूद क्रू मेंबर्स की बदतमीजी मुझे हैरान कर रही थी।

केरल, तमिलनाडु सहित देश के कई हिस्सों में ED की कार्रवाई! 11 ठिकाने पर एक्शन में जांच एजेंसी को क्या मिला?

मिग-29, मिराज और जगुआर की विदाई से बढ़ेगी चुनौती, जानिए क्यों भारत को हर साल चाहिए 40 नए लड़ाकू विमान

Indian Railway: 18 ट्रेनों का सुपरफास्ट दर्जा खत्म, यूपी-बिहार के ट्रेनों का किराया होगा सस्ता, देखें लिस्ट

फेक वीडियो शेयर कर फंसे सीनियर वकील प्रशांत भूषण! दिल्ली पुलिस ने भड़काऊ कंटेंट बताकर केस दर्ज किया

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध