क्रिसमस पर ‘धुरंधर’ का तूफान, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1000 करोड़ के पार  
मनोरंजन

Dhurandhar Worldwide Collection: क्रिसमस पर ‘धुरंधर’ का तूफान, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1000 करोड़ के पार

Dhurandhar Box Office Report: रणवीर सिंह स्टारर आदित्य धर की फिल्म धुरंधर ने क्रिसमस पर बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त तूफान मचा दिया है। रिलीज के 21वें दिन भी फिल्म की कमाई मजबूत बनी हुई है।

सोनाली झा

Ranveer Singh Dhurandhar Earning: आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच रही है। 5 दिसंबर को रिलीज हुई यह फिल्म रिलीज के पहले दिन से ही शानदार कमाई कर रही है और अब 21 दिन पूरे होने के बाद भी इसकी रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही। खास बात यह है कि वीकडेज में भी मजबूत पकड़ बनाए रखने के साथ-साथ फिल्म को क्रिसमस जैसे बड़े त्योहार का भरपूर फायदा मिला है।

क्रिसमस के मौके पर ‘धुरंधर’ ने जबरदस्त उछाल दिखाया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने अपने 21वें दिन यानी 25 दिसंबर को अकेले 28 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ ही भारत में फिल्म का कुल कलेक्शन 668.80 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। यह आंकड़ा अपने आप में इस बात का सबूत है कि दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज बना हुआ है।

धुरंधर’ ने मचाया तहलका

सिर्फ घरेलू बॉक्स ऑफिस ही नहीं, बल्कि विदेशी बाजार में भी ‘धुरंधर’ ने तहलका मचा रखा है। ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने महज तीन हफ्तों में 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। इसके चलते दुनियाभर में ‘धुरंधर’ का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1003.1 करोड़ रुपये हो चुका है। इस उपलब्धि के साथ ही फिल्म ने सलमान खान की सुपरहिट फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ (918.18 करोड़) का रिकॉर्ड तोड़ दिया है और अब यह अब तक की टॉप 5 हाइएस्ट ग्रॉसिंग हिंदी फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है।

शाहरुख खान की पठान का रिकॉर्ड

अब सबकी नजरें शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ के रिकॉर्ड पर टिकी हैं। पठान ने दुनियाभर में 1050.3 करोड़ रुपये की कमाई की थी। मौजूदा रफ्तार को देखते हुए माना जा रहा है कि ‘धुरंधर’ शुक्रवार तक यह आंकड़ा भी पार कर लेगी और टॉप 3 हाइएस्ट ग्रॉसिंग हिंदी फिल्मों में अपनी जगह बना लेगी। फिलहाल टॉप 2 की बात करें तो पहले नंबर पर आमिर खान की ‘दंगल’ (1968.03 करोड़) और दूसरे स्थान पर शाहरुख खान की ‘जवान’ (1148.32 करोड़) बनी हुई हैं।

धुरंधर की सफलता

हालांकि ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर ‘धुरंधर’ का यही क्रेज बना रहा, तो आने वाले दिनों में यह फिल्म और भी बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है। कुल मिलाकर, क्रिसमस ने धुरंधर की सफलता को और मजबूती दी है और यह फिल्म साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बनकर उभरी है।

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नवीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज

जेल में डाल दो, गला घोंट दो... सिर नहीं झुकेगा, पुलिस स्टेशन से बाहर आते ही अभिषेक बनर्जी का तीखा बयान