रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने उड़ा दिए सारे रिकॉर्ड, बनी साल की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर  
मनोरंजन

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने उड़ा दिए सारे रिकॉर्ड, बनी साल की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर

Dhurandhar Collection: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ ने 5 दिसंबर 2025 को रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की। फिल्म ने पहले दिन 27 करोड़ की कमाई कर सैयारा और पद्मावत का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

सोनाली झा

Ranveer Singh Dhurandhar Opening Collection: रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित कमबैक फिल्म ‘धुरंधर’ आखिरकार 5 दिसंबर 2025 को थिएटर्स में रिलीज हो चुकी है और पहले ही दिन इसने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा तूफान मचा दिया कि गदर-2 के बाद से ऐसा उछाल देखने को नहीं मिला था। आदित्य धर द्वारा निर्देशित यह स्पाई थ्रिलर रिलीज से पहले ही चर्चा का केंद्र बनी हुई थी, कभी अपनी दमदार स्टारकास्ट तो कभी अपने विवादों के चलते। लेकिन फिल्म ने साबित कर दिया कि असली बॉक्स ऑफिस जज दर्शक होते हैं।

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने अपने ओपनिंग डे पर 27 करोड़ रुपए की शानदार कमाई की है। इन शुरुआती आंकड़ों में ऑफिशियल रिपोर्ट आने पर हल्का बदलाव हो सकता है, लेकिन इतना साफ है कि फिल्म की शुरुआत ब्लॉकबस्टर लेवल पर हुई है। फिल्म ने पहले दिन ही सैयारा को ओपनिंग के मामले में मात दे दी है, जिसने भारत में 21.9 करोड़ नेट कमाए थे। साल 2025 की ओपनिंग लिस्ट में ‘धुरंधर’ अब दूसरे नंबर पर पहुँच गई है, जबकि पहले स्थान पर अभी भी ‘छावा’ काबिज है।

रणवीर सिंह की सबसे बड़ी ओपनर

‘धुरंधर’ ने रणवीर सिंह की अब तक की सभी ओपनिंग रिकॉर्ड तोड़ दिए। इसने उनकी सुपरहिट फिल्म पद्मावत (24 करोड़) को भी पछाड़ दिया। एक्टर के करियर की अब तक की सबसे बड़ी ओपनर होने का खिताब ‘धुरंधर’ ने अपने नाम कर लिया। फिल्म भारत-पाक के इतिहास से प्रेरित देशभक्ति पर आधारित स्पाई थ्रिलर है। फिल्म की ओपनिंग मजबूत है और वीकेंड में इसके और भी बड़ी छलांग लगाने की पूरी उम्मीद है।

फिल्म की दमदार स्टारकास्ट

रणवीर सिंह के साथ आर. माधवन, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल और संजय दत्त जैसे भारी-भरकम कलाकारों की मौजूदगी ने फिल्म को और भी आकर्षक बना दिया है। 20 साल की सारा अर्जुन बतौर लीड फिमेल रणवीर के साथ नजर आईं और सोशल मीडिया पर लोगों ने उनकी परफॉर्मेंस की खूब तारीफ की है। धुरंधर ने ओपनिंग डे पर 27 करोड़ का कलेक्शन किया। पद्मावत ने ओपनिंग डे पर 24 करोड़ का कलेक्शन किया। सिम्बा ने ओपनिंग डे पर 20.72 करोड़ का कलेक्शन किया। गली बॉय ने ओपनिंग डे पर 19.40 करोड़ का कलेक्शन किया। गुंडे ने ओपनिंग डे पर 16.12 करोड़ का कलेक्शन किया।

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

BREAKING: नवभारत की खबर पर मुहर, BJP ने MP के बाहर का चुना उम्मीदवार, हरदीप सिंह पुरी होंगे राज्यसभा प्रत्याशी

RJD ने ढहाया BJP का किला, पटना MLC चुनाव में उलटफेर पर झूमे तेजस्वी यादव, EC की पारदर्शिता पर उठाए सवाल

बिहार MLC चुनाव परिणाम: पटना शिक्षक सीट पर 30 साल बाद BJP हारी, RJD के संजीव कुमार जीते, स्नातक पर मतगणना जारी