धुरंधर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (फोटो- सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

Dhurandhar Collection: ‘बॉर्डर 2’ से पहले ‘धुरंधर’ की रफ्तार हुई धीमी, जानें 46वें दिन की कमाई

Dhurandhar Earnings: धुरंधर की कमाई 46वें दिन धीमी पड़ती नजर आई। सोमवार को फिल्म ने 1.40 करोड़ रुपये कमाए, जिससे कुल कलेक्शन 826.50 करोड़ हो गया। बॉर्डर 2 की रिलीज से आगे की कमाई पर असर पड़ सकता है।

सोनाली झा

Dhurandhar Box Office Collection: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार इतिहास रचती आ रही है। शानदार ओपनिंग से लेकर रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन तक, इस फिल्म ने भारतीय सिनेमा में एक नया बेंचमार्क सेट किया है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब रिलीज के 46वें दिन यानी सातवें सोमवार को पहुंच चुकी है। इतने लंबे समय तक सिनेमाघरों में टिके रहना अपने आप में बड़ी उपलब्धि मानी जाती है।

फिल्म ने शुरुआती हफ्तों में जबरदस्त कमाई करते हुए कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े। रणवीर सिंह के साथ अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल की दमदार स्टारकास्ट ने दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में अहम भूमिका निभाई। एक्शन, देशभक्ति और इमोशन से भरपूर कहानी ने हर वर्ग के दर्शकों को प्रभावित किया, जिसका असर सीधे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर देखने को मिला।

धुरंधर की कमाई

हालांकि, सातवें हफ्ते में प्रवेश करते ही फिल्म की कमाई की रफ्तार अब थोड़ी धीमी होती नजर आ रही है। रिलीज के 46वें दिन यानी सातवें सोमवार को ‘धुरंधर’ ने लगभग 1.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही भारत में फिल्म की कुल नेट कमाई 826.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। यह आंकड़ा अपने आप में बेहद शानदार है, खासकर तब जब फिल्म को रिलीज हुए डेढ़ महीना बीत चुका है।

धुरंधर का मंडे कलेक्शन

सातवें वीकेंड तक फिल्म ने अच्छी पकड़ बनाए रखी थी, लेकिन मंडे के कलेक्शन में आई गिरावट ने 850 करोड़ क्लब को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब फिल्म को इस बड़े आंकड़े तक पहुंचने के लिए करीब 20 करोड़ रुपये और कमाने होंगे। मौजूदा रुझानों को देखें तो यह राह आसान नहीं लगती, क्योंकि फिल्म अब रोजाना 3 करोड़ से कम का कलेक्शन कर रही है।

बॉर्डर 2 से मिलेगी धुरंधर को टक्कर

इसके अलावा आने वाले दिनों में बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर भी देखने को मिलेगी। 23 जनवरी को सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ रिलीज होने वाली है। इसके बाद ‘धुरंधर’ के शोज में कटौती होना तय माना जा रहा है, जिसका सीधा असर इसकी कमाई पर पड़ सकता है। फिर भी, जिस तरह से ‘धुरंधर’ ने अब तक प्रदर्शन किया है, उसे देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर एक ऐतिहासिक सफर तय किया है।

MLC Election Results Live: वाराणसी में गरमाया माहौल, आगरा में सपा ने दर्ज की जीत, काउंटिंग जारी

Jio Platforms Listing: जियो की धमाकेदार एंट्री से बदली कारोबारी समूहों की रैंकिंग, भावुक हुए मुकेश अंबानी

Cyclone Arnab Live Updates: आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान अर्नब, भारी बारिश के साथ मची तबाही

कर्नाटक में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, BJP और JD-S गठबंधन ने जीतीं सभी 4 सीटें, 23 हजार वोटों के अंतर से मिली हार

MLC Election Results: मतगणना जारी, बिहार के सारण से निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज चुनाव जीते