धुरंधर का कलेक्शन (सोर्स- सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Dhurandhar Collection: रणवीर सिंह की धुरंधर का जलवा बरकरार, 32वें दिन की कमाई से दंगल को किया पीछे

Dhurandhar Earning: धुरंधर ने 32वें दिन 4.5 करोड़ की कमाई कर इतिहास रच दिया। फिल्म ने 32वें दिन के कलेक्शन में दंगल को पीछे छोड़ा और अब भारत में 776 करोड़ वर्ल्डवाइड 1240 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी है।

सोनाली झा

Dhurandhar Box Office Collection Day 32: रणवीर सिंह की स्पाई-एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। रिलीज के 32 दिन पूरे कर चुकी यह फिल्म अब सिर्फ एक ब्लॉकबस्टर नहीं, बल्कि हिंदी सिनेमा के इतिहास में दर्ज होने वाली फिल्मों की सूची में शामिल हो चुकी है। 5 जनवरी 2026, यानी अपने पांचवें सोमवार को भी फिल्म ने शानदार कमाई कर यह साबित कर दिया कि दर्शकों का प्यार अब भी बरकरार है।

आमतौर पर किसी भी फिल्म के लिए पांचवें हफ्ते में सोमवार का कलेक्शन बेहद कमजोर माना जाता है, लेकिन ‘धुरंधर’ ने इस ट्रेंड को पूरी तरह पलट दिया है। Sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने 32वें दिन करीब 4.50 करोड़ रुपये की नेट कमाई की। इससे एक दिन पहले रविवार को फिल्म ने 12.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वर्किंग डे के हिसाब से यह गिरावट सामान्य मानी जा रही है, लेकिन पांचवें हफ्ते में 4 करोड़ से ज्यादा की कमाई अपने आप में बड़ी उपलब्धि है।

धुरंधर का कलेक्शन

अब तक ‘धुरंधर’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर करीब 776.75 करोड़ रुपये नेट का कलेक्शन कर लिया है और यह फिल्म तेजी से 800 करोड़ क्लब की ओर बढ़ रही है। निर्देशक आदित्य धर की इस फिल्म की सबसे बड़ी खासियत इसकी लंबी रनिंग और लगातार मजबूत पकड़ है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि ‘धुरंधर’ ने आमिर खान की आइकॉनिक फिल्म ‘दंगल’ को भी कई मामलों में पीछे छोड़ दिया है। जहां ‘दंगल’ ने अपने पांचवें सोमवार को महज 94 लाख रुपये की कमाई की थी, वहीं ‘धुरंधर’ ने उसी दिन 4 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर नया रिकॉर्ड बना दिया।

धुरंधर का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

इतना ही नहीं, वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में भी ‘धुरंधर’ ने बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। यश की सुपरहिट फिल्म ‘KGF 2’, जिसने दुनियाभर में करीब 1230 करोड़ रुपये की कमाई की थी, उसे भी ‘धुरंधर’ पीछे छोड़ चुकी है। रणवीर सिंह की धुरंधर अब तक लगभग 1242 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर चुकी है और भारतीय सिनेमा की टॉप 5 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो गई है। फिलहाल सिनेमाघरों में अगस्त्य नंदा की ‘इक्कीस’ और कार्तिक आर्यन की ‘तू मेरी मैं तेरा’ जैसी नई फिल्में मौजूद हैं, लेकिन इसके बावजूद दर्शकों की पहली पसंद अब भी ‘धुरंधर’ बनी हुई है।

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार

ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

UP की महिलाओं का कमाल! 5 मिल्क कंपनियों ने 5,716 करोड़ का किया कारोबार, 3.88 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

CJP के दीपके ने किसे बताया देश का सबसे बेस्ट PM? इन नेताओं को बताया बेस्ट CM