धुरंधर 2 का टीजर हुआ पास (फोटो- सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

Dhurandhar The Revenge: धुरंधर 2 का टीजर हुआ पास, A सर्टिफिकेट के साथ फाइनल हुआ फिल्म का दमदार टाइटल

Dhurandhar 2 Teaser: ‘धुरंधर 2’ का टीजर CBFC से A सर्टिफिकेट के साथ पास हो गया है। फिल्म का ऑफिशियल टाइटल ‘धुरंधर: द रिवेंज’ रखा गया है। रणवीर सिंह स्टारर यह स्पाई ड्रामा 19 मार्च 2026 को रिलीज होगी।

सोनाली झा

Ranveer Singh Film Dhurandhar 2 Teaser: आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा धमाल मचाया कि रिलीज के महीनों बाद भी यह थिएटर्स में मजबूती से टिकी हुई है। दिसंबर 2025 में रिलीज हुई इस देशभक्ति और स्पाई ड्रामा फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त प्यार मिला और अब इसकी अपार सफलता के बाद मेकर्स ‘धुरंधर 2’ को लेकर पूरी तरह तैयार नजर आ रहे हैं। इसी बीच फिल्म के दूसरे पार्ट को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है।

ताजा जानकारी के मुताबिक, CBFC (सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन) ने ‘धुरंधर 2’ के टीजर को पास कर दिया है। खास बात यह है कि इस टीजर को A सर्टिफिकेट मिला है, जिससे साफ हो गया है कि फिल्म में इस बार ज्यादा इंटेंस एक्शन, हिंसा और गंभीर कंटेंट देखने को मिलेगा। टीजर की लंबाई एक मिनट से ज्यादा बताई जा रही है और इसे बहुत दमदार बताया जा रहा है।

धुरंधर 2 दमदार टाइटल

साथ ही फिल्म के दूसरे पार्ट का ऑफिशियल टाइटल भी फाइनल हो चुका है। ‘धुरंधर 2’ का नाम रखा गया है ‘धुरंधर: द रिवेंज’। टाइटल से ही साफ झलकता है कि इस बार कहानी बदले और प्रतिशोध के इर्द-गिर्द घूमेगी। बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जियो स्टूडियोज देशभक्ति से जुड़ी फिल्मों को बड़े स्तर पर आगे बढ़ाना चाहता है और ‘धुरंधर 2’ इसी रणनीति का अहम हिस्सा है। पहले पार्ट के एंड क्रेडिट्स में जो टीजर दिखाया गया था, अब उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी रिलीज किया जाएगा, साथ ही बड़े पर्दे पर इसकी स्पेशल स्क्रीनिंग की जाएगी।

धुरंधर के स्टार कास्ट

पहले पार्ट की बात करें तो ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन जैसे दमदार कलाकार नजर आए थे। फिल्म की कहानी एक भारतीय जासूस मिशन पर आधारित थी, जो पाकिस्तान के ल्यारी इलाके तक जाती है। खास तौर पर अक्षय खन्ना के किरदार को दर्शकों और क्रिटिक्स से जबरदस्त सराहना मिली थी। वहीं रणवीर सिंह ने फिल्म में हमजा नाम के किरदार से अपनी स्पाई जर्नी की शुरुआत की थी। अब फैंस को बेसब्री से इंतजार है 19 मार्च 2026, जब ‘धुरंधर: द रिवेंज’ सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

MLC Election Results Live: कर्नाटक में जीती BJP, महाराष्ट्र में महायुति और MVA के बीच मुकाबला, काउंटिंग जारी

Cyclone Arnab Live Updates: आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान अर्नब, भारी बारिश के साथ मची तबाही

लाल बिहारी यादव कौन हैं? जिन्होंने PM मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में BJP को हराया

MLC Election Results LIVE: मतगणना जारी, बिहार के सारण से निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज चुनाव जीते

Cyclone Arnab: आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल, 150 किमी/घंटे तक हवाएं; कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी