‘धुरंधर 2’ पर बोले प्रियदर्शन (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

‘धुरंधर 2’ पर प्रोपेगेंडा विवाद के बीच प्रियदर्शन का पलटवार, बोले- फिल्म देखने वाले बेवकूफ हैं क्या?

Priyadarshan Reaction On Dhurandhar 2: ‘धुरंधर 2’ की रिकॉर्डतोड़ कमाई के बीच प्रोपेगेंडा विवाद पर प्रियदर्शन ने करारा जवाब दिया। बोले कि क्या फिल्म देखने वाले बेवकूफ हैं।

स्नेहा मौर्या

Dhurandhar 2 Propaganda Controversy: आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। महज 11 दिनों के भीतर इस फिल्म ने 1350 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है और इसकी रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही। फिल्म लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है और दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है।

हालांकि, जहां एक तरफ फिल्म को भारी सफलता मिल रही है, वहीं दूसरी ओर कुछ लोगों ने इसे ‘प्रोपेगेंडा फिल्म’ करार दिया है। इस विवाद के बीच अब दिग्गज फिल्ममेकर प्रियदर्शन ने खुलकर फिल्म का समर्थन किया है और आलोचकों को करारा जवाब दिया है।

प्रियदर्शन ने धुरंधर को लेकर तोड़ी चुप्पी

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान प्रियदर्शन ने कहा कि अगर इतनी बड़ी संख्या में लोग फिल्म देखने जा रहे हैं और उसे पसंद कर रहे हैं, तो उन्हें गलत कैसे ठहराया जा सकता है। उन्होंने तीखे अंदाज में कहा, “क्या जो लोग यह फिल्म देख रहे हैं, वो बेवकूफ हैं?” उनके इस बयान ने बहस को और तेज कर दिया है।

प्रियदर्शन ने यह भी खुलासा किया कि आदित्य धर ने अपने करियर की शुरुआत उनके साथ असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में की थी। उन्होंने बताया कि शुरुआती दौर में आदित्य को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था और उनकी कुछ स्क्रिप्ट्स बिना क्रेडिट के इस्तेमाल कर ली गई थीं, जिससे वह काफी निराश थे।

प्रियदर्शन ने कहा कि जब आदित्य ने उनके साथ काम करना शुरू किया, तब उन्होंने अपने संघर्ष की कहानी साझा की। एक गुरु के तौर पर उन्हें अपने शिष्य की सफलता पर गर्व है। उन्होंने कहा कि जब आपके स्टूडेंट्स जिंदगी में आगे बढ़ते हैं, तो उससे बड़ी खुशी कुछ नहीं होती।

प्रोपेगेंडा के सवालों पर भी किया रिएक्ट

फिल्म को लेकर उठे प्रोपेगेंडा के सवालों पर प्रियदर्शन ने साफ कहा कि इसमें ऐसा कुछ नहीं है। उनके मुताबिक, फिल्म सिर्फ सच्चाई को सामने लाती है और दर्शकों ने इसे स्वीकार भी किया है। उन्होंने कहा कि जब देशभर के लोग फिल्म को पसंद कर रहे हैं, तो कुछ आलोचनाओं का कोई खास महत्व नहीं रह जाता।

वहीं, प्रियदर्शन की अपकमिंग फिल्म ‘भूत बंगला’ भी चर्चा में है। खबरें हैं कि इसकी रिलीज डेट कई बार बदली जा चुकी है और अब इसे 17 अप्रैल को रिलीज करने की तैयारी है। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। माना जा रहा है कि ‘धुरंधर 2’ की जबरदस्त सफलता के चलते ही रिलीज शेड्यूल में बदलाव किया गया है।

उमर खालिद और शरजील इमाम को फिर झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज

लालू परिवार की बढ़ीं मुश्किलें! ट्रांसफर के बाद नए जज प्रशांत कुमार करेंगे लैंड फॉर जॉब मामले की सुनवाई

विवाद के बाद ECI ने फॉर्म 6 में किया बदलाव, SIR से जुड़ा Annexure-D को हटाया; लेकिन इन राज्यों में रहेगा जारी

INDIA Bloc Meeting: EVM से बैलेट पेपर तक, राहुल के सारे सबूत गए बेकार, अब खरगे ने रखीं चुनाव सुधार की 6 मांगें

भारत में आएं और निवेश करें...अमेरिकी मैन्युफैक्चरर्स से बोले मंत्री पीयूष गोयल, SME पार्टनरशिप का दिया न्योता