धुरंधर 2 की कमाई (फोटो- सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

Dhurandhar 2 Collection: ‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, दूसरे शनिवार को तोड़ा 'पुष्पा 2' का रिकॉर्ड

Dhurandhar 2 Second Saturday Record: ‘धुरंधर 2’ ने दूसरे शनिवार 62.85 करोड़ की कमाई कर इतिहास रच दिया और ‘पुष्पा 2’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया। 10 दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 778.77 करोड़ पहुंच गया है।

सोनाली झा

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 10: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 10वें दिन यानी दूसरे शनिवार को फिल्म ने शानदार कमाई करते हुए नया इतिहास रच दिया है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह फिल्म लगातार रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन कर रही है।

ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, धुरंधर 2 ने दूसरे शनिवार को करीब 62.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस जबरदस्त कमाई के साथ फिल्म ने हिंदी सिनेमा में दूसरे शनिवार को सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड पुष्पा 2 के नाम था, जिसने दूसरे शनिवार को लगभग 46 करोड़ रुपये कमाए थे। अब रणवीर सिंह की धुरंधर 2 ने इस आंकड़े को पीछे छोड़ते हुए नया बेंचमार्क सेट कर दिया है।

कुल कलेक्शन पहुंचा 778 करोड़ के पार

अगर शुरुआती आंकड़ों पर नजर डालें तो रणवीर सिंह की फिल्म का कुल कलेक्शन 10 दिनों में करीब 778.77 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है, जिसका असर इसके रोजाना कलेक्शन में साफ दिखाई दे रहा है। पहले हफ्ते में ही फिल्म ने 674 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर लिया था, जो अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है। दूसरे हफ्ते में भी फिल्म की रफ्तार बनी हुई है।

रिकॉर्ड्स की लंबी लिस्ट में टॉप पर धुरंधर 2

दूसरे शनिवार को सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में अब धुरंधर 2 पहले नंबर पर पहुंच गई है। इसके बाद पुष्पा 2, धुरंधर, स्त्री, एनिमल और गदर 2 जैसी फिल्में शामिल हैं। इस उपलब्धि के साथ फिल्म ने साबित कर दिया है कि यह सिर्फ एक हिट नहीं, बल्कि ब्लॉकबस्टर से भी आगे का सफर तय कर रही है।

स्टारकास्ट और निर्देशन का कमाल

फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे सितारे अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। कुल मिलाकर, धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर यह शानदार प्रदर्शन दर्शाता है कि फिल्म लंबे समय तक सिनेमाघरों में अपना दबदबा बनाए रख सकती है और आने वाले दिनों में कई और रिकॉर्ड तोड़ सकती है।

लालू परिवार की बढ़ीं मुश्किलें! ट्रांसफर के बाद नए जज प्रशांत कुमार करेंगे लैंड फॉर जॉब मामले की सुनवाई

विवाद के बाद ECI ने फॉर्म 6 में किया बदलाव, SIR से जुड़ा Annexure-D को हटाया; लेकिन इन राज्यों में रहेगा जारी

INDIA Bloc Meeting: EVM से बैलेट पेपर तक, राहुल के सारे सबूत गए बेकार, अब खरगे ने रखीं चुनाव सुधार की 6 मांगें

भारत में आएं और निवेश करें...अमेरिकी मैन्युफैक्चरर्स से बोले मंत्री पीयूष गोयल, SME पार्टनरशिप का दिया न्योता

CAFE-III Norms: 2027 से बदलेंगे कारों के फ्यूल एफिशिएंसी नियम, जानें नई गाड़ियों पर क्या होगा असर