धुरंधर 2 की कमाई (फोटो- सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने रचा इतिहास, दुनिया भर में कमाए 500 करोड़ रुपये, ‘जवान’ और ‘दंगल’ के टूटे रिकॉर्ड

Dhurandhar 2 Collection: ‘धुरंधर 2’ ने तीन दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। तीसरे दिन 113 करोड़ की कमाई के साथ फिल्म ने ‘जवान’, ‘दंगल’ और ‘बाहुबली 2’ जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।

सोनाली झा

Dhurandhar 2 Worldwide Box Office Collection: धुरंधर 2: द रिवेंज ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म ने तीसरे दिन यानी शनिवार को भारत में 113 करोड़ रुपए की जबरदस्त कमाई की। पेड प्रीव्यू सहित तीन दिनों में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 339.27 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है।

धुरंधर 2 ने दुनियाभर में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। तीसरे दिन की कमाई के मामले में फिल्म ने जवान, बाहुबली 2: द कन्क्लूजन और दंगल जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। यह उपलब्धि फिल्म की मजबूत पकड़ और दर्शकों के जबरदस्त रिस्पॉन्स को दिखाती है। तीसरे दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 81.6 फीसदी रही और कुल 20,917 शोज में इसे दिखाया गया।

हिंदी वर्जन ने मचाया धमाल

हिंदी वर्जन ने सबसे ज्यादा 105 करोड़ रुपए की कमाई की, जबकि तेलुगु और तमिल वर्जन ने क्रमशः 5 करोड़ और 2.95 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। यह आंकड़े बताते हैं कि फिल्म को हर भाषा में पसंद किया जा रहा है, लेकिन हिंदी में इसका क्रेज सबसे ज्यादा है। फिल्म ने विदेशों में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए करीब 96.50 करोड़ रुपए कमाए हैं।

स्टारकास्ट और निर्देशन बना ताकत

फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 501.04 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। खास बात यह है कि फिल्म को अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है, जो इसकी ग्लोबल अपील को दर्शाता है। फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर माधवन जैसे दमदार कलाकार नजर आ रहे हैं। फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है, जिनकी कहानी और प्रेजेंटेशन को दर्शकों से भरपूर सराहना मिल रही है।

पहले पार्ट की सफलता को किया पार

गौरतलब है कि ‘धुरंधर’ का पहला भाग भी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रहा था और उसने दुनियाभर में 1300 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। अब ‘धुरंधर 2’ उसी सफलता को आगे बढ़ाते हुए नए रिकॉर्ड बना रही है। कुल मिलाकर, ‘धुरंधर 2’ ने न सिर्फ कमाई के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं, बल्कि यह भी साबित कर दिया है कि दमदार कहानी और शानदार परफॉर्मेंस के साथ बॉलीवुड फिल्में वैश्विक स्तर पर भी बड़ी सफलता हासिल कर सकती हैं।

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट

लद्दाख में वायुसेना ने रचा इतिहास: 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा गजराज; चीन सीमा पर बढ़ी भारत की क्षमता

2004 में सोनिया गांधी ने क्यों ठुकराया था प्रधानमंत्री पद, क्या राहुल और प्रियंका असली वजह; जानें अंदर की बात

अभिषेक बनर्जी के घर पर झड़प मामले में ममता ने दी सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी, BJP पर साजिश का लगाया आरोप