Anupama Spoiler: नौकरी के पहले दिन ही टूटी अनुपमा की किस्मत, लगेगा बड़ा झटका, दिग्विजय बनेगा मसीहा

Anupama Twist: ‘अनुपमा’ में बड़ा ट्विस्ट आने वाला है, जहां नौकरी के पहले दिन ही अनुपमा साजिश और हादसे का शिकार होगी। माही-गौतम के झगड़े से ड्रामा बढ़ेगा, जबकि दिग्विजय अनुपमा की मदद करता नजर आएगा।
anupama spoiler anupama injury mahi gautam fight twist
अनुपमा का आने वाला एपिसोड (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Anupama Latest Episode Update: टीवी के पॉपुलर शो अनुपमा में इन दिनों कहानी लगातार नए मोड़ ले रही है। रुपाली गांगुली द्वारा निभाया गया किरदार अनुपमा एक बार फिर मुश्किल हालातों में घिरने वाला है। जहां एक तरफ अनुपमा को गोवा में नई नौकरी मिली है, वहीं दूसरी तरफ दिग्विजय की जिंदगी में भी बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। दिग्विजय अनुपमा की वजह से गम के सागर में डूब चुका है।

अनुपमा के आने वाले एपिसोड में माही और गौतम के रिश्ते में तूफान आने वाला है। प्रेरणा द्वारा गौतम के अफेयर का सच सामने आने के बाद माही का गुस्सा सातवें आसमान पर होगा। दोनों के बीच जबरदस्त झगड़ा होगा, जिसके चलते गौतम को घर छोड़ना पड़ सकता है। यह ट्रैक कहानी में नया तनाव पैदा करेगा। अनुपमा अपने नए काम की शुरुआत करेगी, लेकिन उसका पहला दिन ही उसके लिए भारी पड़ने वाला है। होटल में काम के दौरान रोजी अनुपमा को परेशान करेगी और मेहमानों के सामने अनुपमा को चोर तक कहा जाएगा।

बाथरूम में बंद होगी अनुपमा

अनुपमा हमेशा की तरह चुप रहकर हालात संभालने की कोशिश करेगी, लेकिन उसकी परेशानियां यहीं खत्म नहीं होंगी। ड्रामा तब और बढ़ेगा जब रोजी चालाकी से अनुपमा को बाथरूम में बंद कर देगी। रात तक घर न पहुंचने पर गायू दिग्विजय से मदद मांगेगी। दिग्विजय होटल पहुंचकर अनुपमा को बचाएगा। इस दौरान दिग्विजय और अनुपमा के बीच भरोसे की नई शुरुआत देखने को मिलेगी।

हादसे का शिकार बनेगी अनुपमा

काम के दौरान अनुपमा के पैर में चोट लग जाएगी, जिससे उसकी नौकरी पर खतरा मंडराने लगेगा। यह हादसा उसकी जिंदगी में एक और चुनौती लेकर आएगा, जिससे उसे उबरना आसान नहीं होगा। दूसरी तरफ दिग्विजय अपनी बेटी की आखिरी इच्छा पूरी करने का फैसला करेगा। अनुपमा भी उसका साथ देने के लिए आगे आएगी और उसके रेस्टोरेंट को दोबारा शुरू करने की कोशिश करेगी। इसी दौरान दोनों के बीच दोस्ती मजबूत होती नजर आएगी। कुल मिलाकर, अनुपमा के आने वाले एपिसोड्स में भावनाओं, संघर्ष और रिश्तों का गहरा ड्रामा देखने को मिलेगा, जो दर्शकों को स्क्रीन से बांधे रखने वाला है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com