धुरंधर 2 ओपनिंग कलेक्शन (फोटो- सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Dhurandhar 2 की ओपनिंग से हिला बॉक्स ऑफिस, पहले ही दिन 200 करोड़ पार, ध्वस्त किया शाहरुख खान का रिकॉर्ड

Dhurandhar 2 Records: रणवीर सिंह की धुरंधर 2 ने पहले दिन 102.55 करोड़ रुपये की कमाई कर 2026 की सबसे बड़ी ओपनिंग दर्ज की। प्रीव्यू शोज और जबरदस्त हाइप का फायदा मिला। फिल्म ने कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए।

सोनाली झा

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 1: धुरंधर 2 ने रिलीज के पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 102.55 करोड़ रुपये की शानदार कमाई करते हुए साल 2026 की सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। फिल्म ने बॉलीवुड के कई बड़े सितारों जैसे शाहरुख खान और रणबीर कपूर के रिकॉर्ड्स को पीछे छोड़ दिया है।

रणवीर सिंह की फिल्म को लेकर पिछले कई महीनों से जबरदस्त बज बना हुआ था, जिसका सीधा असर इसकी कमाई पर देखने को मिला। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म के टिकट प्राइज कई शहरों में 3000 रुपये तक पहुंच गए थे, इसके बावजूद दर्शकों का उत्साह कम नहीं हुआ। भारी एडवांस बुकिंग और फैंस की दीवानगी ने ‘धुरंधर 2’ को बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी बढ़त दिलाई।

प्रीव्यू शोज से ही बना माहौल

रिलीज से एक दिन पहले यानी 18 मार्च को ‘धुरंधर 2’ के पेड प्रीव्यू शोज रखे गए थे, जिसमें ही फिल्म ने 43 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी। इससे साफ हो गया था कि फिल्म ओपनिंग डे पर बड़ा धमाका करने वाली है। पहले दिन 21,728 शोज के साथ रिलीज हुई इस फिल्म ने नेट कलेक्शन के साथ-साथ ग्रॉस कलेक्शन में भी शानदार आंकड़े दर्ज किए हैं।

वीकेंड पर और बड़े रिकॉर्ड की उम्मीद

पहले दिन के आंकड़ों के बाद अब सभी की नजरें वीकेंड पर टिकी हैं। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि शनिवार और रविवार को फिल्म की कमाई में और बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है। जिस तरह से दर्शकों की भीड़ सिनेमाघरों में उमड़ रही है, उससे साफ है कि रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ आने वाले दिनों में कई और बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकती है।

बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर 2 का जलवा बरकरार

रणवीर सिंह की फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 172.63 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है, जबकि टोटल नेट कलेक्शन 145.55 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। वर्ल्डवाइड ग्रॉस 200 करोड़ के पार पहुंच चुका है। हालांकि ये शुरुआती आंकड़े हैं, जिनमें बदलाव संभव है। फिर भी, इतनी बड़ी ओपनिंग ने यह साबित कर दिया है कि रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ इस साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बनने की राह पर है।

बॉम्बे हाई कोर्ट की विजय माल्या को सख्त चेतावनी, सोशल मीडिया पर कोर्ट के दस्तावेज न करें पोस्ट

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! विवाद के बाद कॉमेडियन पुलकित मणि के शो रद्द, मिलीं धमकियां

यूपी में BJP को हराना नामुमकिन, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद का पलटवार; विपक्ष को दिए ये खास सलाह

अब पूर्व एयर मार्शल के हाथ राम मंदिर की कमान, जानिए अयोध्या में आवास से लेकर कार्यप्रणाली तक सब कुछ

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, ट्रायल जज के कामकाज पर इलाहाबाद HC से मांगी रिपोर्ट