Highlights
एक्टर और कॉमेडियन भुवन बाम की वेब सीरीज ढिंढोरा 2 का ट्रेलर रिलीज हो गया है।
संजीदा शेख शो में टिटू मामा की पत्नी कविता मामी का रोल निभाएंगी।
नए सीजन में टिटू मामा ससुराल वालों से रिश्ते सुधारने की कोशिश करते दिखाई देंगें।
ढिंढोरा 2 आने वाली 20 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।
Bhuvan Bam Dhindora 2 Trailer Out: भुवन बाम एक बार फिर अपनी मजेदार कॉमेडी और अनोखे अंदाज के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। उनकी फेमस वेब सीरीज ढिंढोरा सीजन का ट्रेलर रिलीज हो चुका है।
ट्रेलर सामने आते ही फैंस के बीच इसे लेकर क्रेज बढ़ गया है। इस बार कहानी में पुराने कलाकारों के साथ एक नया चेहरा भी जुड़ने जा रहा है। एक्ट्रेस संजीदा शेख की एंट्री ने इस नए सीजन को लेकर उत्सुकता और बढ़ा दी है।
वेब सीरिज ढिंढोरा ट्रेलर में टिटू मामा एक बार फिर अपनी परेशानियों में घिरे नजर आ रहे हैं। इस टिटू मामा अपने ससुराल वालों के साथ अपने बिगड़े रिश्ते सुधारने और सुलह करने की कोशिश करते नजर आने वाले हैं।
अपनी मुश्किलों से बचने के लिए टीटू मामा नए-नए बहाने बनाते दिखाई देने वाले हैं। उनकी इस वेब सीरिज में बबलू जी, जानकी, समीर और बांचो जैसे पुराने रोल भी नजर आएंगे।
ढिंढोरा 2 के नए सीजन में संजीदा शेख की एंट्री होगी। वह वेब सीरिज ढिंढोरा में टिटू मामा की पत्नी कविता मामी का रोल निभा रही हैं। कविता मामी ऐसा किरदार हैं, जो टिटू मामा की चालाकियों और बहानों को फौरन समझ जाती हैं। ऐसे में दोनों के बीच होने वाली तीखी नोकझोंक लोगों के लिए एंटरटेंमेंट का बड़ा हिस्सा बनने वाली है।
भुवन बाम ने इस सीजन में अपनी पॉपुलेरिटी दुनिया को बड़े कैनवास पर पेश करने की कोशिश की है। इस ओटीटी मूवी के साथ जुड़ने से शो को नए दर्शकों तक पहुंचने का मौका मिलेगा। हालांकि, सीरीज में पुराने कॉमेडी और कलाकारों की पहचान को बरकरार रखा गया है।
ट्रेलर में कॉमेडी, पारिवारिक रिश्तों और टिटू मामा की मुश्किलों की झलक देखने को मिलती है। अब दर्शकों को इंतजार है कि कविता मामी के सामने टिटू मामा के कौन-कौन से बहाने काम आते हैं। ढिंढोरा 2 आने वाली 20 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाली है।